Last Updated: Wednesday, May 22, 2013, 10:53
लखनऊ : उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। प्रदेश का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा पहुंचा है। बुधवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।
बीते 24 घंटों में बुंदेलखंड का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 46.2 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 46 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर का अधिकतम तापमान 46.2 का डिग्री दर्ज किया गया।
राज्य के विभिन्न शहरों में पिछले कई दिनों से पारा 46 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के निदेशक ज़े पी़ गुप्ता ने कहा कि राजस्थान से आ रही गर्म पछुआ हवाएं राज्य में गर्मी और लू के प्रकोप को बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में भीषण गर्मी होगी, मौसम में बदलाव की फिलहाल कोई सम्भावना नहीं है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 22, 2013, 10:53