भीषण गर्मी - Latest News on भीषण गर्मी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दिल्ली/एनसीआर में गर्मी की भयंकर तपिश जारी

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 12:16

राष्ट्रीय राजधानी में भारी गर्मी के साथ आज पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अंक उपर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग, दक्षिण में झमाझम मानसूनी बारिश

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 14:16

दिल्ली वालों को गर्म हवाओं के थपेड़ों से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। देरी से चल रहे मानसून के दिल्ली में 15 जुलाई के बाद ही पहुंचने की संभाना है।

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 14:20

दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली और मौसम गर्म रहा। दिल्ली में आज तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहने के आसार हैं। गौर हो कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहने के बाद आज पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 22:33

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 12:41

राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं और आज का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, जैसलमेर में पारा 45 के पार

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 22:33

उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और राजस्थान के जैसलमेर एवं कोटा जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है।

लू की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 42 डिग्री पहुंचा

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 23:45

पूरा उत्तर भारत बुधवार को लू की चपेट में रहा जहां ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया। दिल्ली में पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया जो इस सीजन में अबतक का सबसे अधिक तापमान है।

उत्तर भारत में गर्मी और उमस से हाल हुआ बेहाल

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 21:57

उत्तर भारत में गर्मी और उमस से आम जनजीवन काफी प्रभावित रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और उत्तर प्रदेश में आंधी से दो लोगों की मौत हो गई।

झमाझम बारिश से उत्तर भारत में लू हुआ शांत

Last Updated: Thursday, June 6, 2013, 21:54

भयंकर लू से परेशान लोगों ने गुरुवार को राहत की सांस ली जब दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश हुई और भयंकर गर्मी पर विराम लगा।

उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं, पारा और चढ़ा

Last Updated: Sunday, May 26, 2013, 21:25

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है तथा उत्तर प्रदेश का इटावा 46.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। राष्ट्रीय राजधानी में भी गर्मी से कोई राहत नहीं है तथा तापमान 44 डिग्री से थोड़ा कम रहा।

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, 8 की मौत

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 21:06

देश के अधिकतर हिस्सों में चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच पंजाब एवं हरियाणा में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से आठ लोगों की जान चली गयी।

भीषण गर्मी से बेहाल हुए दिल्लीवासी

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 09:11

राजधानी में इस मौसम का सबसे गर्म दिन यहां के लोगों के लिए और परेशानी भरा रहा क्योंकि शहर के कई इलाकों में ट्रांसमिशन नेटवर्क में तकनीकी खामियों की वजह से छह घंटे तक के लंबे समय तक बिजली गुल रही।

यूपी में भीषण गर्मी, पारा 47 डिग्री के पार

Last Updated: Wednesday, May 22, 2013, 10:53

उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। प्रदेश का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा पहुंचा है। बुधवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।

देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी, दिल्ली में पारा 45 के पार

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 21:27

देश भर में गर्मी और लू के थपेड़ों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मध्य प्रदेश में गर्मी से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि नागपुर का तापमान आज 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले छह दशक में सबसे ज्यादा है।

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में, पारा 48 के पार

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 23:19

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर आज भी जारी रहा। राजस्थान का चुरू सर्वाधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में लू का कहर, दिल्ली में पारा 44 के पार

Last Updated: Sunday, May 19, 2013, 23:17

उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा।

दिल्ली में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा

Last Updated: Saturday, May 18, 2013, 22:59

दिल्ली में शनिवार को लोगों को 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करना पड़ा जो अब तक इस मौसम का सबसे अधिक तापमान था।

अमेरिका को छूटा पसीना, रूस पानी-पानी

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 16:33

विकास का हर सोपान बर्बरता के नए आयाम को पैदा करता है। दुनिया की दो महाशक्ति इस परिस्थिति का साक्षात उदाहरण है। एक तरफ अमेरिका में गर्मी ने लोगों की हालत खस्ता कर रखी है। लोग पसीना पसीना हो रहे हैं तो दूसरी ओर रूस में जबरदस्त बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लोग वहां पानी-पानी हो रहे हैं।

मौसम : दिल्ली में आफत, यूपी में राहत

Last Updated: Sunday, June 24, 2012, 12:57

दिल्ली में रविवार सुबह भी जहां गर्मी जारी रही, वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून की दस्तक के बाद हुई बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत नहीं

Last Updated: Sunday, June 10, 2012, 11:11

उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से अभी निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के भीतर मौसम में किसी तरह के बदलाव की सम्भावना नहीं है।

दिल्ली में और चढ़ेगा पारा, झुलसाएगी गर्मी

Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 22:18

राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत तेज धूप से झुलस रहा है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का दौर जारी है। दिल्ली वासियों को अभी झुलसाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

उ. भारत में भीषण गर्मी, पारा 40 के पार

Last Updated: Monday, May 21, 2012, 13:03

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार एवं मध्य प्रदेश में तापमान लगातार 40 के ऊपर बना हुआ है।