लक्ष्मीकांत दोबारा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

लक्ष्मीकांत दोबारा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

लक्ष्मीकांत दोबारा बने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्षलखनऊ : लक्ष्मीकांत बाजपेई को आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई का दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया। भाजपा सूत्रों ने यहां बताया कि पार्टी की प्रान्तीय परिषद की बैठक में अध्यक्ष पद के लिये बाजपेई के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गयी।

हालांकि बाजपेई का लगातार दूसरी बार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनना कल ही तय हो गया था क्योंकि उनके अलावा और किसी ने भी इस पद के लिए पर्चा नहीं भरा था। गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष पद के लिये करीब 12 साल बाद चुनाव हुआ था। इस बीच जिन लोगों ने भी यह कुर्सी सम्भाली उन्हें मनोनीत किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 2, 2012, 14:43

comments powered by Disqus