वीरभद्र बने हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष

वीरभद्र बने हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष

वीरभद्र बने हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्षशिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह कौल सिंह का स्थान लेंगे।

पार्टी के एक नेता ने रविवार को नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के पद के लिए वीरभद्र सिंह के नाम की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे।

दो बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कौल सिंह ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा के चार दिवसीय मानसून सत्र के बाद कौल सिंह को उपयुक्त पद दिया जाएगा।

संभव है कि उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया जाए। इस पद पर इस समय विद्या स्टोक्स आसीन हैं।

पार्टी नेताओं ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने विद्या को राज्यपाल पद की पेशकश की थी, लेकिन वह राज्य की राजनीति छोड़ने की इच्छुक नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी वर्ष नवम्बर में होना तय है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 26, 2012, 23:51

comments powered by Disqus