Last Updated: Friday, September 6, 2013, 21:43
नई दिल्ली : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम के दिल्ली स्थित आश्रम को उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा संपत्ति कर बकाया रहने पर नोटिस थमाया गया है। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि आसाराम के आश्रम की तरफ से 2004 के बाद से ही संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘करोलबाग इलाके में अपर रिज रोड पर तीन एकड़ में बने आसाराम के आश्रम योग वेदांत समिति को संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने की वजह से 4 सितंबर को नोटिस जारी किया गया।’
दो सितंबर को आश्रम की स्थिति की जांच में नगर निगम अधिकारियों ने पाया कि वहां वाणिज्यिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। अधिकारी ने बताया कि आश्रम में किताबें, पत्रिकाएं, आयुर्वेदिक दवाएं, धूप, अगरबत्ती और अन्य धार्मिक सामग्रियां बेची जा रही थीं। (एजेंसी)
First Published: Friday, September 6, 2013, 21:43