हिमाचल में बारिश से तबाही, 2 मरे

हिमाचल में बारिश से तबाही, 2 मरे

हिमाचल में बारिश से तबाही, 2 मरे शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण चक्की खाद नदी के पानी में दो लोग बह गए। राज्य में भारी बरिश से हुए भूस्खलन के कारण सड़कें टूट गई, इमारत धाराशायी हो गईं और जन-जीवन ठप पड़ गया।

राज्य में राजस्थान का रहने वाला एक व्यक्ति और कांगडा जिले की एक महिला चक्की खाद नदी में बह गए।
कांगड़ा जिले के सादमा गांव में बादल फटने से दर्जन से अधिक घर बह गए। इस प्राकृतिक आपदा में कई गौशालाएं बह गईं। साथ ही लुंज गांव में प्राथमिक विद्यालय की इमारत भी धाराशायी हो गई।

राजस्व विभाग के अनुसार सड़कों और इमारतों के टूटने से 200 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

राज्य की राजधानी शिमला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 31 मिलीमीटर तक बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 26, 2012, 18:54

comments powered by Disqus