हिमाचल में हिमपात और ओलावृष्टि - Zee News हिंदी

हिमाचल में हिमपात और ओलावृष्टि

 

शिमला : हिमाचल प्रदेश के उचे इलाकों में सोमवार को हिमपात हुआ। वहीं राज्य के कम उंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इससे राज्य में तापमान में गिरावट आई है।

 

हिमाचल प्रदेश के शिमला, नारकांडा, थियोग, जोगिंदरनगर और मंडी जैसे इलाकों में भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई। लाहौल-स्पीति में 70 सेंटीमीटर तक की हिमपात हुआ।

 

मौसम के एकाकक ठंडा हो जाने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शिमला में 27 मिलीमीटर तक की वष्रा हुई और तापमान चार डिग्री तक के स्तर पर आकर गिर गया।

 

मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी अधिक हिमपात , वर्षा और आंधी का अनुमान लगाया है।  (एजेंसी)

First Published: Monday, March 5, 2012, 22:47

comments powered by Disqus