84 कोसी परिक्रमा संपन्न, विहिप के 70 कार्यकर्ता गिरफ्तार

84 कोसी परिक्रमा संपन्न, विहिप के 70 कार्यकर्ता गिरफ्तार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विश्व हिन्दू परिषद की 84 कोसी परिक्रमा का समापन शनिवार को बस्ती जिले के मखौडा में हो गया। इस दौरान अयोध्या, फैजाबाद, गोंडा और बस्ती में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान कई संतों के गिरफ्तार किया गया तो कई को नजरबंद कर दिया गया।

बस्ती के मखौड़ुा में 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए निकले महामंडलेश्वर रामेश्वर दास सहित विहिप के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। विनय कटियार को फैजाबाद में ही नजरबंद कर दिया गया। वह भी मखौड़ा जाने के लिए निकले थे।

मखोडा में रामेश्वर दास के साथ करीब 70 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अयोध्या के कारसेवक पुरम में भी विधिवत हवन-पूजन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। मीडिया के प्रांतीय प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि रामेश्वर दास सहित 70 कार्यकर्ताओं और संतों को मखौडा से गिरफ्तार किया गया है। विधिवत हवन पूजन के साथ ही परिक्रमा का समापन हो गया।

इससे पहले विहिप कार्यकर्ताओं और संतों के आने की आशंका को देखते हुए पूरे कारसेवक पुरम को सील कर दिया गया है। अयोध्या में रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीन-तीन कम्पनियां तैनात की गयी थी। (एजेंसी)

First Published: Friday, September 13, 2013, 23:23

comments powered by Disqus