84 कोसी परिक्रमा - Latest News on 84 कोसी परिक्रमा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

84 कोसी परिक्रमा संपन्न, विहिप के 70 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Last Updated: Friday, September 13, 2013, 23:23

उत्तर प्रदेश में विहिप की 84 कोसी परिक्रमा का समापन शुक्रवार को बस्ती जिले के मखौडा में हो गया। इस दौरान अयोध्या, फैजाबाद, गोंडा और बस्ती में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान कई संतों के गिरफ्तार किया गया।

`84 कोसी परिक्रमा` के समापन पर यूपी में कड़ी सुरक्षा

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 12:36

उत्तर प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की `84 कोसी परिक्रमा` की शुरुआत 25 अगस्त को हुई थी। इस यात्रा का समापन कल यानी 13 सितम्बर को बस्ती जिले के मखौड़ा में होना है और इसके मद्देनजर अब देशभर के प्रमुख संत गुरुवार को उत्तर प्रदेश पहुंच रहे हैं।

84 कोसी परिक्रमा पर पाबंदी के खिलाफ VHP का देशभर में धरना-प्रदर्शन

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 10:09

वीएचपी 84 कोसी परिक्रमा पर पाबंदी लगाए जाने और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार से पूरे देश में प्रदर्शन करेगी।

क्या सचमुच अयोध्या का मैच ‘फिक्स’ है ?

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 12:41

अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा को लेकर पिछले एक हफ्ते से जो सियासी ड्रामा चल रहा है उसका फायदा किसे मिलने वाला है? ये सवाल देश के राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है। न तो इस वक्त 1992 वाले हालात हैं, न देश का आम मुसलमान या हिंदू, ऐसे किसी भी विवाद या तनाव के लिए तैयार है।

परिक्रमा रुकवाने में कांग्रेस का हाथ नहीं: खुर्शीद

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 14:31

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज यहां कहा कि विहिप की 84 कोसी अयोध्या परिक्रमा रूकवाने में कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है। यह रोक समाजवादी पार्टी की सरकार ने लगायी है।’

विहिप का सोमवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 13:14

शासन-प्रशासन की सख्ती के चलते 84 कोसी परिक्रमा निकालने में लगभग नाकाम रही विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अब सोमवार को देशभर में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

ट्विटर पर बोले दिग्विजय-अयोध्या का मैच फिक्स?

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 13:02

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ‘अयोध्या का मैच फिक्स है।’

आज परिक्रमा नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन : सिंघल

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 10:56

अशोक सिंघल ने राज्य और केंद्र सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि आज के दिन अगर 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को नहीं होने दिया गया तो राम मंदिर के लिए विहिप बड़ा आंदोलन चलाएगी।

Chaurasi Kos Prikrama : गिरफ्तार अशोक सिंघल को अतिथि गृह भेजा गया

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 16:28

विहिप ने आज 84 कोसी परिक्रमा यात्रा शुरू कर दी है। इस बीच अशोक सिंघल, प्रवीण तोगड़िया, राम विलास वेदांती सहित 500 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

84 कोसी परिक्रमा पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 13:47

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा करने की इजाजत नहीं देने के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शनिवार को खारिज कर दिया।

क्यों की जाती है 84 कोस की परिक्रमा?

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 12:49

साधु-संत और आम आदमी दोनों की इस 84 कोस यात्रा में अटूट आस्था सदियों से चली आ रही है। 84 कोस परिक्रमा जहां आम आदमी संतान की प्राप्ति के लिए करता है, वहीं साधु-संत इस परिक्रमा को मोक्ष प्राप्ति का साधन मानते हैं।

84 कोसी परिक्रमा कल से, अशोक सिंघल पहुंचे दिल्ली

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 10:01

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने रविवार से अयोध्या में प्रस्तावित अपनी 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इस बीच इलाहाबाद से खबर है कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल आज दिल्ली में हैं।

कोसी परिक्रमा यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा, 70 विहिप नेताओं के खिलाफ वारंट

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 22:12

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की रविवार से अयोध्या में प्रस्तावित अपनी 84 कोसी परिक्रमा शुरू करने पर अड़े रहने के बीच फैजाबाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को विहिप के 70 नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किये। इस बीच, अयोध्या और फैजाबाद में पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती कर दी गई है।

84 कोसी परिक्रमा पर टकराव बढ़ा, सिंघल नजरबंद!

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 17:12

उत्तर प्रदेश में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की प्रस्तावित 84 कोसी परिक्रमा को लेकर विहिप और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है।

कोई नहीं रोक सकता 84 कोसी परिक्रमा : विहिप

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 11:02

विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल ने इलाहाबाद के संगम तट पर संकल्प लिया है कि 84 कोसी परिक्रमा हर हाल में संपन्न होगी और इसे कोई नहीं रोक सकता है।

संतों को 84 कोसी परिक्रमा करवाए सरकार : राजनाथ

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 22:42

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुरुवार को प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार संतों को सुरक्षा देकर 84 कोसी की परिक्रमा करवाए।

84 कोसी परिक्रमा बना सियासत का कुरुक्षेत्र

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 11:24

मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर से सियासत का कुरुक्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है। सियासी गर्मी का जिक्र यहां सवालों से ही शुरू करते हैं। क्‍या अयोध्‍या की 84 कोस की परिक्रमा से ही आगामी आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव 2014 को नापने की तैयारी की जा रही है।

विहिप यात्रा विवाद : प्रतिबंध के खिलाफ बीजेपी मुखर, मांगी इजाजत

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 11:26

अयोध्या से विहिप की प्रस्तावित यात्रा पर उत्तरप्रदेश सरकार के प्रतिबंध के चलते पैदा हुए विवादों के बीच कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने समाजवादी पार्टी और भाजपा पर ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाया है।

विहिप की यात्रा को मंजू़री दे सरकार: वेंकैया

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 15:42

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को एहतियातन विशेष कदम उठाकर विहिप की अयोध्या से प्रस्तावित यात्रा को मंजूरी दे देनी चहिए।

84 कोसी परिक्रमा पर सरकार और VHP आमने-सामने

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 12:14

84 कोसी परिक्रमा पर विश्व हिन्दू परिषद के अड़ियल रवैये को दखेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अयोध्या और उसके आसपास के जिलों में सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू कर दी है।