अनुष्का और सोनाक्षी में फिर होगा टकराव!

अनुष्का और सोनाक्षी में फिर होगा टकराव!

अनुष्का और सोनाक्षी में फिर होगा टकराव!ज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई: बॉलीवुड तारिकाओं के बीच जुबानी तकरार होती ही रहती है, खासकर उन लोगों के बीच में जो सफलता के पायदान पर तेजी से चढ़ती है।

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि अनुष्का शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा के बीच तकरार की वजह रणवीर सिंह है तो ऐसा नहीं है। पिछले दिनों खबरों के मुताबिक दोनों में तकरार की वजह अदाकार रणवीर सिंह बताए गए जिनके बारे में कहा जाता है कि दोनों अदाकारा इनके साथ (रणवीर सिंह) इन दिनों डेटिंग कर रही है।

चलिए तकरार को कुछ देर के लिए छोड़ दे तो 13 नवबंर यानी ठीक दीपावली के दिन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा मुकाबला होने जा रहा है। जहां एक तरफ अनुष्का की फिल्म जब तक है जान रिलीज हो रही है वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म सन ऑफ सरदार रिलीज हो रही है जिसमें अजय देवगन और संजय दत्त भी है।

फिल्म सन ऑफ सरदार में सोनाक्षी जहां अजय देवगन से रोमांस करती नजर आएंगी वहीं अनुष्का शर्मा फिल्म जब तक है जान में शाहरुख खान से इश्क लड़ाती दिखेंगी।

First Published: Monday, November 5, 2012, 10:51

comments powered by Disqus