फिर बेटे की मां बनीं अमृता अरोड़ा

फिर बेटे की मां बनीं अमृता अरोड़ा

फिर बेटे की मां बनीं अमृता अरोड़ाज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई: बॉलिवुड अदाकारा अमृता अरोड़ा दोबारा मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। अमृता की शादी कारोबारी शकील से हुई है।

31 वर्षीय अमृता ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। उनके जीजा यानी मलाइका अरोड़ा के पति अरबाज खान ने ट्विटर पर इसकी पृष्टि की। सलमान खान के भाई अरबाज खान अमृता की बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा के पति हैं। अरबाज ने ट्विटर पर खुशी का इजहार करते हुए लिखा कि अमृता और शकील को एक और लड़का हुआ। वह बहुत प्यारा है। बधाई हो।

अमृता अरोड़ा को पिछले हफ्ते अपनी दोस्त करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी समारोह में देखा गया था। अमृता और शकील का पहले से एक दो साल का बेटा है जिसका नाम अजान है।

First Published: Monday, October 22, 2012, 10:22

comments powered by Disqus