Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 21:25

मुंबई: निर्देशक विक्रमादित्य की फिल्म `लुटेरा` का पहला पोस्टर यहां लिबर्टी सिनेमा में शुक्रवार को जारी होगा। यह सिनेमाघर बहुत पुराने सिनेमाघरों में से एक है।
सूत्रों के अनुसार `फिल्म की कहानी इतिहास से है इसलिए इसका पोस्टर ऐतिहासिक सिनेमाघर में जारी किया जा रहा है। 80 के दशक में लिबर्टी सिनेमाघर में कई फिल्मों के प्रीमियर हुआ करते थे।
`लुटेरा` में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा हैं और यह 5 जुलाई को रिलीज होगी। इसके निर्माता फेंटम फिल्म और बालाजी मोशन पिक्च र्स हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, March 13, 2013, 21:25