पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी ने पति पर दर्ज कराया अप्राकृतिक सेक्स का केस

बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी ने पति पर दर्ज कराया अप्राकृतिक सेक्स का केस

बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी ने पति पर दर्ज कराया अप्राकृतिक सेक्स का केस ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई: 1999 में मिस वर्ल्ड बनी युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ अंबोली पुलिस थाने में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। सूत्रों के अनुसार मुखी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति अक्सर उसे पीटता है और गाली गलौच करता है।

अंबोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तुली के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (क्रूरता एवं प्रताड़ना) और 377 (अप्राकृतिक सेक्स) के तहत केस दर्ज किया गया है। भारतीय मूल के अमेरिकी निवासी तुली का न्यूयॉर्क में व्यापार है। वह फाइनेंसियल कंसलटेंट के रूप में काम करते हैं। शिकायत के बाद युक्ता मुखी का मेडिकल जांच करवाया गया।

इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले भी मुखी कई बार पति के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवा चुकी है। इन शिकायतों के बाद पुलिस थाने में तुली के खिलाफ कई गैर संज्ञेय अपराध के मामले दर्ज किए गए थे। गैर संज्ञेय अपराध वह होता है जिसमें कोर्ट की अनुमति या आदेश के बिना पुलिस किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती। साथ ही गिरफ्तारी और जांच भी नहीं कर सकती।

युक्ता की शादी 2 नवंबर 2008 को हुई थी और उनका एक बेटा भी है। युक्ता मुखी दिसंबर 1999 में मिस वर्ल्ड बनी थी। मुखी को लंदन के ओलंपिया थियेटर में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। उस वक्त मुखी की उम्र 20 साल थी। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है। लेकिन उनका फिल्मी करियर सफल नहीं रहा तो उन्होंने शादी कर लगी। तुली के परिवार का मध्य भारत में होटल, मॉल, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा और निर्माण क्षेत्र के औजारों का व्यवसाय है।

First Published: Saturday, July 6, 2013, 10:50

comments powered by Disqus