युक्ता मुखी - Latest News on युक्ता मुखी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

युक्ता और उसके पति के बीच विवाद सुलझाएगा मध्यस्थ

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 19:12

बंबई उच्च न्यायालय ने पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी और उनसे अलग रह रहे उनके पति प्रिंस तुली के बीच वैवाहिक विवाद के हल के लिए सोमवार को एक मध्यस्थ नियुक्त किया। न्यायमूर्ति आर पी सोनदुरबालडोटा ने वरिष्ठ वकील राजीव पाटिल को मध्यस्थ नियुक्त किया ताकि दोनों पक्ष सौहाद्रपूर्ण हल पर पहुंच सकें।

युक्ता मुखी और उनके पति टुली ने कोर्ट से कहा: सौहार्दपूर्ण समाधान संभव नहीं

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 19:44

पूर्व विश्व सुंदरी युक्ता मुखी और उनसे अलग रह रहे उनके पति प्रिंस तुली ने अपने वकीलों के जरिए सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उनके वैवाहिक विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव नहीं है।

पति की गिरफ्तारी पर रोक के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचीं युक्ता

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 19:58

पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी ने बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर अलग रह रहे पति प्रिंस तुली की गिरफ्तारी पर निचली अदालत के अंतरिम रोक लगाने के फैसले को चुनौती दी है। पति के खिलाफ उन्होंने क्रूरता, प्रताड़ना और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कराया है।

युक्ता मुखी के पति, सास-ससुर की अंतरिम राहत बढ़ी

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 10:13

एक सत्र अदालत ने पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी के पति और सास-ससुर को यह कहते हुए अंतरिम राहत विस्तारित कर दी कि जांच अभी शुरूआती चरण में है।

मेरा पति मेरा आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दे रहा है: युक्ता मुखी

Last Updated: Sunday, July 21, 2013, 12:00

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी और उसके पति प्रिंस तुली का विवाद निकृष्ट से निकृष्टतम होता जा रहा है। युक्ता मुखी के वकील टी ईरानी ने कल (शुक्रवार को) अदालत को बताया कि प्रिंस के पास युक्ता के कुछ आपत्तिजनक वीडियो हैं जिन्हें जब्त किया जाना चाहिए क्योंकि वह (प्रिंस तुली) उन्हें लीक करने की धमकी दे रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी ने पति पर दर्ज कराया अप्राकृतिक सेक्स का केस

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 21:46

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ अंबोली पुलिस थाने में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। सूत्रों के अनुसार मुखी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति अक्सर उसे पीटता है और गाली गलौच करता है।

युक्ता मुखी ने लगाया पति पर पीटने का आरोप

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 16:48

अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी ने पुलिस स्टेशन में अपने पति प्रिंस टुल्ली के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।