महिला ने जॉन अब्राहम से मांगा स्पर्म! - Zee News हिंदी

महिला ने जॉन अब्राहम से मांगा स्पर्म!

ज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई: जब अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म ‘विक्की डोनर’ का प्रोड्यूसर बनने का फैसला किया, शायद उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि उनके फैंस से इस तरह की प्रतिक्रिया आएगी। खबर यह है कि एक महिला फैंस ने जॉन अब्राहम से उसका शुक्राणु मांगा है। उस महिला को गर्भधारण में परेशानी आ रही है।

 

जॉन फिल्म  ‘विक्की डोनर’ के निर्माता हैं। यह फिल्म में शुक्राणुओं के दान मामले पर बनी है। वास्तव में जॉन ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुलकर कहा कि वह शुक्राणुओं को दान करने में विश्वास रखता है।

 

वह महिला, जो महिला लंबे समय से बच्चों के लिए प्रयासरत है, उसने कहा कि उसे कृत्रिम तरीके से ही गर्भधारण करना पड़ेगा और अब्राहम के फैंस होने के नाते वह उससे सहायता मांगी है।

 







जाहिर है महिला जॉन से पूरी तरह से प्रभावित है। जॉन ने युवाओं से आग्रह किया कि बेऔलाद माता-पिता की सहायता के लिए आगे आएं। जॉन ने कहा, हम शुक्राणुओं का दान क्यों नहीं कर सकते?

First Published: Tuesday, April 17, 2012, 22:49

comments powered by Disqus