Last Updated: Monday, April 2, 2012, 09:45
मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में एक गैंगस्टर की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। इसमें उनके हीरो अक्षय कुमार होंगे।
सोनाक्षी के भाई लव ने ट्विटर पर कहा, ‘‘यह आधिकारिक है.सोनाक्षी एक ऐसी फिल्म का हिस्सा है जिसे देखने का मैं इंतजार कर रहा हूं। वन अपॉन ए टाइम इन मुंबई..फिर से।’ इससे पहले इस किरदार के लिए करीना कपूर और कंगना राणावत से संपर्क किया गया था। यह अक्षय के साथ सोनाक्षी की तीसरी फिल्म है।
वह अक्षय के साथ शिरीष कुंदर की ‘जोकर’ और प्रभू देवा की ‘राउडी राठौर’ भी कर रही हैं। दोनों फिल्में इस साल रिलीज होंगी। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 2, 2012, 15:19