Last Updated: Monday, March 11, 2013, 16:43

मुंबई : राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री विद्या बालन अपनी नई फिल्म `घनचक्कर` में बिल्कुल अलग अवतार में दिखेंगे और इसके निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने उनके इस रूप के लिए एक विशेष प्रचार अभियान की तैयारी की है।
राजकुमार ने फिल्म के लेखन की भी जिम्मेदारी सम्भाली है, उन्होंने कहा कि घनचक्कर` के विद्या के रूप के लिए सतर्क रहने की जरूरत थी और इसके लिए एक बड़ा प्रचार अभियान चलाने की हमारी योजना है। निर्माता यूटीवी मोशन पिक्चर इस फिल्म में विद्या द्वारा पहने गए कपड़े की प्रदर्शनी लगाने की योजना बना रहा है। मार्च के अंत में इस फिल्म की शुरुआती झलकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।
21 जनवरी को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म में विद्या के अलावा अभिनेता इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। इसके पहले दोनों `द दर्टी पिक्चर` में साथ दिखे हैं। यह `आमिर` और `नो वन किल्ड जेसिका` के बाद राजकुमार की पहली हास्य फिल्म है।
First Published: Monday, March 11, 2013, 16:43