हजारिका का अंतिम संस्कार मंगलवार को - Zee News हिंदी

हजारिका का अंतिम संस्कार मंगलवार को

मुंबई : महान गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से असम भेज दिया गया जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि भूपेन हजारिका के पार्थिव शरीर को उनके नजदीकी पारिवारिक सदस्य सुबह छह बजकर 50 मिनट पर अस्पताल से ले गए। हमें इस बात की सूचना दी गई है कि पार्थिव शरीर सुबह साढ़े 11 बजे तक एक विमान से गुवाहाटी पहुंच जाएगा। अंतिम संस्कार मंगलवार ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर दोपहर में करीब एक बजे किया जाएगा। इसकी व्यवस्था असम सरकार ने की है।

 

86 वर्षीय हजारिका का शनिवार को शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने के बाद इस अस्पताल में निधन हो गया था। हजारिका का 29 जून से अस्पताल में इलाज चल रहा था। सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 7, 2011, 10:35

comments powered by Disqus