62 के हुए रजनीकांत, बधाईयों का तांता

62 के हुए रजनीकांत, बधाईयों का तांता

62 के हुए रजनीकांत, बधाईयों का तांता चेन्नई : तमिल सिनेमा के आईकान रजनीकांत ने आज अपने जीवन के 62 वर्ष पूरे कर लिये। लाखो दिलों की धड़कन रजनी ने 12.12.12 की इस विशेष तिथि के लिए एक कार्यक्रम निर्धारित किया है। रजनीकांत के प्रशंसकों की तरफ से उन्हें जन्मदिन पर लगाता बधाई दे रहे हैं।

अभिनेता एवं निर्देशक राघवेन्द्र लॉरेंस और संगीत निर्देाक विजय एंटोनी ने इस मौके पर रजनीकांत को समर्पित एक विशेष वीडियो पेश किया है। यह वीडयो टीवी चैनल पर उनपर आधारित विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें उनकी कुछ सर्वाधक सफल फिल्मों को शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा रेडियो एफएम चैनल भी उनके जन्मदिवस को मनाने में पीछे नहीं हैं। शिवाजी राव गायकवाड़ के रूप में जन्मे रजनीकांत ने बेंगलुरु के बस कंडक्टर के रूप में अपने जीवन की साधारण शुरुआत की थी। इसके करीब एक दशक बाद वह सुपरस्टार बन गए। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 12, 2012, 15:26

comments powered by Disqus