Last Updated: Tuesday, November 1, 2011, 07:52
वाशिंगटन : कमर दर्द का शिकार रहे लोगों का कहना है कि डाक्टरों की सलाह के बजाय इस बीमारी में योग अधिक कारगर सिद्ध होता है। वहीं इससे जीवनशैली में अधिक सुधार होता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
एक अमेरिकी जर्नल में प्रकाशित शोध रिपोर्ट में यूनिवर्सिटी आफ यार्क के शोधकर्ताओं ने तीन सौ से अधिक लोगों पर अध्ययन किया। इस अध्ययन को ब्रिटेन में अब तक का सर्वाधिक व्यापक सर्वे बताया गया है।
शोधकर्ताओं ने कमर दर्द के शिकार लोगों के एक समूह के नमूने एकत्र किए। ये वे लोग थे जो इस बीमारी के लिए डाक्टर की सलाह ले रहे थे। इनमें से 156 लोगों को योग कक्षाओं में भेजा गया तथा 157 को उनके डाक्टरों के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया।
तीन महीने बाद योग कक्षा में जाने वाले समूह ने पाया कि वे लोग दूसरे समूह के मुकाबले अपनी जीवनशैली से जुड़ी 30 फीसदी गतिविधियां अधिक सक्रियता से कर पा रहे हैं।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 1, 2011, 14:53