Last Updated: Monday, November 25, 2013, 20:25
नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक रूख के बीच स्टाकिस्टों की सत्त बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 50 रू की हानि के साथ 31050 रू प्रति दस ग्राम बोले गये। वहीं औद्योगिक इकाइयों और आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी के भाव 300 रू की गिरावट के साथ 45000 रू किलो रह गये।
बाजार सूत्रों के अनुसार स्टाकिस्टों की बिकवाली के बीच मांग कमजोर पड़ने से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। सिंगापुर में सोने के भाव 1. 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1225. 55 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 1. 3 प्रतिशत गिरकर 19. 61 डालर प्रति औंस रह गये।
शेयर बाजार में तेजी के कारण निवेशकों ने सर्राफा बाजार में धन निकाल कर पूंजी बाजार में निवेश किया। इससे भी बाजारधारणा प्रभावित हुई। घरेलू बाजार में सोना 99. 9 और 99. 5 शुद्ध के भाव 50 रू की हानि के साथ क्रमश: 31050 और 30850 रू प्रति दस ग्राम बंद हुये। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 25200 रू प्रति आठ ग्राम बंद हुये।
चांदी तैयार के भाव 300 रू की गिरावट के साथ 45000 रू और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 455 रू टूटकर 44090 रू किलो बंद हुये। वहीं शादी विवाह वालों की लिवाली के चलते चांदी सिक्का के भाव 1000 से चढ़कर 8400 : 85000 रू प्रति सैकड़ा बंद हुये। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 25, 2013, 20:25