यूरोपीय संघ ने भारतीय आम पर लगाया प्रतिबंध

यूरोपीय संघ ने भारतीय आम पर लगाया प्रतिबंध

लंदन : भारतीय आम के आयात पर 28 देशों वाले यूरोपीय संघ का प्रतिबंध आज से प्रभावी हो गया है जबकि निर्यातकों और उपभोक्ताओं की ओर से इसी आलोचना हो रही है।

यह तात्कालिक प्रतिबंध दिसंबर 2015 तक प्रभावी रह सकता है। भारत से आयात की खेप में कीटों का पता लगने के बाद ब्रुसेल्स (बेल्जियम) के मुख्यालय वाले यूरोपीय आयोग के अधिकारियों ने यह प्रतिबंध लगाया। यूरोपीय अधिकारियों को आशंका है आम कीटों के आने से यूरोप में फसलों को खतरा पैदा हो सकता है।

ब्रिटेन का आमों का सालाना बाजार करीब 6.8 करोड़ पौंड का है जिसमें से वह हर वर्ष करीब 63 लाख पौंड के आम भारत से आयात करता है। वर्ष 2013 में फलों और सब्जियों की 207 आयातित खेप में कृषि उत्पादों पर लगने वाले गैर यूरोपीय कीट पाए गए थे।

भारतीय आम के निर्यातकों ने कहा है कि उन्होंने जांच की व्यवस्था की है और ब्रुसेल्स में अधिकारियों के बीच सम्पर्क कर रहे हैं ताकि प्रतिबंधों को हटाया जा सके। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 1, 2014, 21:04

comments powered by Disqus