यूरोपीय संघ - Latest News on यूरोपीय संघ | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अल्फांसो आम के आयात पर बैन का किया बचाव

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 14:07

यूरोपीय संघ (ईयू) ने अल्फांसो आम के आयात पर अपने प्रतिबंध का बचाव किया है लेकिन कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित सभी मुद्दों की समीक्षा के बाद वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के बारे में सोच सकता है। उसने इस मुद्दे पर अपने उठाये गये कदम को लेकर उठे विवाद को ‘चुनावी राजनीति’ का परिणाम बताया।

यूरोपीय संघ ने भारतीय आम पर लगाया प्रतिबंध

Last Updated: Thursday, May 1, 2014, 21:04

भारतीय आम के आयात पर 28 देशों वाले यूरोपीय संघ का प्रतिबंध आज से प्रभावी हो गया है जबकि निर्यातकों और उपभोक्ताओं की ओर से इसी आलोचना हो रही है।

सांसद कीथ वाज ने PM कैमरन को भेंट किए भारतीय आम

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 21:22

लेबर पार्टी के भारतीय मूल के ब्रिटेन के सांसद कीथ वाज ने यूरोपीय संघ द्वारा भारत से आम पर पाबंदी का विरोध कुछ अनूठे अंदाज में किया। वह यहां आम के कुछ खुदरा विक्रेताओं तथा आयातकों के साथ प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के आवास 10, डाउनिंग स्ट्रीट गए और उन्हें दो पेटी अल्फांसो आम भेंट किए।

अल्फांसो आम पर ईयू के प्रतिबंध के खिलाफ मामला उठाएगा भारत

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 21:18

सरकार अल्फांसो आम तथा कुछ भारतीय सब्जियों के आयात पर पाबंदी यूरोपीय संघ (ईयू) के निर्णय के खिलाफ ईयू व्यापार आयुक्त से शिकायत करने और पाबंदी जल्द समाप्त करने की मांग करने की तैयारी कर रही है।

EU ने अल्फांसो आम, सब्जियों को प्रतिबंधित किया

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 18:28

यूरोपीय संघ ने भारत से तात्कालिक रूप से अल्फांसो आम और चार सब्जियों को 1 मई से प्रतिबंधित कर दिया है जिसके कारण भारतीय समुदाय के लोगों, कानून निर्माताओं और व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन हुआ है।

रूसी एजेंटों ने कराया कीव नरसंहार : यूक्रेन

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 18:08

क्रीमिया के मुद्दे पर यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की आज एथेंस में बैठक होने जा रही है जबकि अमेरिका और उसके सहयोगियों के समर्थन वाले यूक्रेन के शासकों ने आरोप लगाया है कि फरवरी में खूनखराबे के लिए रूसी एजेंट और यूक्रेनी अपदस्थ राष्ट्रपति जिम्मेदार हैं।

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के साथ संबंध किए मजबूत, रूस पर लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:28

यूरोपीय संघ ने ऐतिहासिक समझौते के राजनीतिक प्रावधानों पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन का पश्चिमी धड़े में स्वागत किया है। इससे पहले रूस ने क्रीमिया को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था।

रूसी और यूक्रेनी हस्तियों पर यूरोपीय संघ ने लगाए प्रतिबंध

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 10:56

यूरोपीय संघ ने रूस एवं यूक्रेन की 12 और हस्तियों पर संपत्ति संबंधी तथा यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। मास्को द्वारा क्रीमिया को रूस में मिलाए जाने के बाद यूरोपीय खेमे के निशाने पर आए इन लोगों की संख्या अब बढ़कर 33 हो गई है।

यूक्रेन संकट से यूरोप में युद्ध का खतरा: यूरोपीय संसद के अध्यक्ष

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 09:31

यूक्रेन संकट को लेकर यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक के बीच यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शुल्ज ने कहा है कि यूक्रेन के संकट ने यूरोप में युद्ध का खतरा दोबारा पैदा कर दिया है।

यूरोपीय संघ में 90 लाख महिलाएं बलात्कार पीड़ित : सर्वेक्षण

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 10:07

यूरोपीय संघ में 42 हजार महिलाओं पर किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि हर दस में से लगभग एक महिला यौन हिंसा का शिकार बनी है और उनमें से आधी महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ।

यूक्रेन में पर्यवेक्षकों की तैनाती चाहता है नाटो

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 08:58

नाटो ने यूक्रेन में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को भेजने और रूस से अपने सैन्य बलों को निकालने का आह्वान किया है। इसके साथ ही मास्को और 28 देशों वाले संगठन के बीच वार्ता पर भी नाटो ने जोर दिया है।

यूक्रेन नेता और विपक्ष के बीच हुआ समझौता

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 23:46

यूक्रेन के नेता और विपक्ष ने शुक्रवार को कहा कि आजादी के बाद अब तक के सबसे बड़े संकट को खत्म करने के लिए वे समझौते पर सहमत हुए हैं।

यूक्रेन पर प्रतिबंध लगाने को यूरोपीय संघ तैयार

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 11:48

यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन पर प्रतिबंध को मंजूरी दी है। इसके तहत वीजा और हिंसा से संबंधित सामग्रियों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यह जानकारी यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने दी।

मरीन मुद्दे को लेकर इटली एक बार फिर जाएगा यूएन और ईयू

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 00:35

हत्या के आरोपों का सामना कर रहे अपने दो मरीन के मुकदमे के संचालन में देरी से भारत से नाराज इटली ने कहा है कि वह मामले का शीघ्रता से निपटारे के लिए नयी दिल्ली पर दबाव बनाने को लेकर एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और यहां तक कि राष्ट्रमंडल का रूख करेगा।

`भारत में स्कॉच व्हिस्की की गिर सकती हैं कीमतें`

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 13:02

यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता पूरा होने पर भारत में स्कॉच व्हिस्की की कीमत कम हो सकती है। यह बात स्काटलैंड की निवेश एवं व्यापार संवर्धन एजेंसी एसडीआई ने कही है।

वियना में 18 फरवरी को होगी अगली ईरान परमाणु वार्ता

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 09:29

विश्व शक्तियां ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर 18 फरवरी को वियना में अगले दौर की बातचीत करेंगी। इसे लेकर शीर्ष ईरानी एवं यूरोपीय संघ के राजनयिकों के बीच सहमति बन गयी है।

जासूसी संबंधी प्रतिबद्धताओं का पालन करें ओबामा: यूरोपीय संघ

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 12:54

यूरोपीय संघ ने फोन पर बातचीत संबंधी आंकड़ों के संग्रहण में सुधार करने के, राष्ट्रपति बराक ओबामा के वादे को एक सही कदम बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति से यह अपील भी की कि वे इस प्रतिबद्धता को कानूनी रूप दें।

राजनीतिक परिदृश्य में इरादों के पक्के हैं मोदी: यूरोपीय संघ

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 20:15

भारत के राजनीतिक परिदृश्य में नरेन्द्र मोदी को प्रख्यात शख्सियत करार देते हुए यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को कहा कि वह साल 2002 के दंगों के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री को क्लीनचिट दिए जाने के न्यायिक फैसले का सम्मान करता है, जिसके बारे में दुनिया भर में काफी चिंताएं थी।

व्यापार समझौते से WTO की प्रासंगिकता बची: यूरोपीय संघ

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 08:26

यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त कार्ल डे गुश ने बाली में हुए समझौते का ज्रिक करते हुए शनिवार को कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को ‘अप्रासंगिकता के अंधेरे’ में गुम होने से बचा लिया है।

ईरान के परमाणु समझौते का विश्व शक्तियों ने किया स्वागत

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 22:22

विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर ईरान एवं दुनिया के छह शक्तिशाली देशों के बीच हुए समझौते का संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने ब्रिटेन, रूस और चीन के साथ स्वागत करते हुए सभी पक्षों से एक उत्साहवर्धक शुरूआत करने का अनुरोध किया।

ईरान और 6 वैश्विक शक्तियों के बीच हुआ परमाणु करार

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 11:53

विश्व शक्तियां ईरान के साथ उसके परमाणु कार्यक्रम पर आज एक समझौते पर पहुंच गईं। विश्व शक्तियों की ओर से प्रमुख वार्ताकार कैथरीन एश्टन और ईरान के विदेश मंत्री ने यह बात कही।

मलाला को मिला यूरोपीय संघ का सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार

Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 20:33

लड़कियों की शिक्षा की हिमायती पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई को आज स्ट्रासबर्ग में एक समारोह में यूरोपीय संघ का सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान किया गया।

आयुर्वेदिक दवाओं के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगा हंगरी

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 14:29

यूरोपीय संघ का सदस्य देश हंगरी पारंपरिक भारतीय दवाओं के क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए इस सप्ताह एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकता है।

ईरान का निरस्त्रीकरण प्रस्ताव अधिक विस्तृत : EU

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 13:56

यूरोपीय संघ की विदेश नीति की शीर्ष अधिकारी कैथरीन एश्टन ने पुष्टि की है कि ईरान द्वारा इसके परमाणु कार्यक्रम को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पेश की गई योजना पहले से अधिक विस्तृत है।

मिस्र संकट के समाधान को नई कोशिशें शुरू

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 23:55

मिस्र में जारी राजनीतिक संकट के समाधान के लिए नई कोशिशें शुरू हो गई हैं। खाड़ी देशों, यूरोपीय संघ के देशों तथा अमेरिका के राजनयिकों ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

यूरोपीय संघ की सदस्यता मिलने पर क्रोएशिया में जश्न

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 10:16

गृह युद्ध से गुजरे क्रोएशिया को आजादी मिलने के 20 साल बाद सोमवार को यूरोपीय संघ की सदस्यता मिली तो लोगों ने सड़कों पर आ कर जश्न मनाया।

ईयू की सदस्यता मिलने पर क्रोएशिया में जश्न

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 09:55

गृह युद्ध से गुजरे क्रोएशिया को आजादी मिलने के 20 साल बाद आज यूरोपीय संघ की सदस्यता मिली तो लोगों ने सड़कों पर आ कर जश्न मनाया।

खुफियागीरी पर EU ने अमेरिका से मांगा जवाब

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 20:30

यूरोपीय संघ (ईयू) ने मीडिया में आई उस रपट पर रविवार को अमेरिका से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने ईयू के कार्यालयों की खुफियागीरी की है। ईयू ने कहा है कि इस खुफियागीरी के अभूतपूर्व परिणाम हो सकते हैं।

‘NSA ने की थी यूरोपीय संघ की जासूसी, कम्यूटर नेटवर्क में भी घुसपैठ’

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 12:00

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने वाशिंगटन और न्यूयॉर्क स्थित यूरोपीय संघ के दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों की जासूसी की थी तथा ब्रसेल्स में उसके कार्यालय के कम्यूटर नेटवर्क को भी निशाना बनाया था।

पाक का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार भारत : यूरोपीय संघ

Last Updated: Thursday, May 30, 2013, 16:49

पाकिस्तान में यूरोपीय संघ के राजदूत लार्स-गून्नर वाइजमार्क ने कहा है कि यूरोप नहीं बल्कि भारत को पाकिस्तान का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार होना चाहिए और इसी से इस क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा।

सीरियाई विपक्ष को हथियार देने पर रोक हटेगी: ब्रिटेन

Last Updated: Tuesday, May 28, 2013, 10:48

अमेरिका और रूस की मध्यस्थता में संभावित शांति वार्ता से पहले सीरिया के राष्ट्रपति बशर असाद के शासन पर दबाव बनाते हुए यूरोपीय संघ ने कहा है कि उसके सदस्य देश कुछ ही दिनों में संकटग्रस्त सीरियाई विद्रोहियों की मदद के लिए उन्हें हथियार भेज सकेंगे।

कर चोरों पर सख्ती की तैयारी में यूरोपीय संघ

Last Updated: Thursday, May 23, 2013, 17:31

यूरोपीय संघ ने अब कर चोरों पर सख्ती करने की ठानी है। संघ के नेताओं में इस बात पर सहमति बनी है कि कर चोरी से प्रभावी ढंग से निपटा जाना चाहिए और इसके लिए उनकी बैंकिंग गोपनीयता शर्तों को समाप्त किया जाना चाहिए।

ईरान-वैश्विक ताकतों के बीच परमाणु वार्ता पर नहीं बनी बात

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 22:08

ईरान और विश्व के 6 ताकतवर देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम से पैदा गतिरोध पर शनिवार को एक समझौता कर पाने में असफल रहे।

साइप्रस को मिलेगा 10 अरब यूरो का ऋण पैकेज

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 16:44

साइप्रस को दिवालिया होने से बचाने के लिए उसे 10 अरब यूरो (13 अरब डॉलर) का ऋण पैकेज उपलब्ध कराने के एक प्रस्ताव पर यूरो क्षेत्र के देशों के बीच सोमवार को सहमति बनी।

ऋण संकट : साइप्रस को EU देगा 13 अरब डॉलर

Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 20:05

यूरो क्षेत्र के वित्त मंत्रियों ने ऋण संकट में फंसे साइप्रस को 10 अरब यूरो (13 अरब डॉलर) वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर शनिवार को सहमति जतायी।

भारत-इटली आपस में समाधान निकाले : ईयू

Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 12:20

भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो नौसैनिकों के भारत वापस न भेजने के इटली के फैसले के बाद दोनों देश के बीच उपजे विवाद के संदर्भ में यूरोपीय संघ (ईयू) ने आशा जाहिर की है कि दोनों देश आपस में स्वीकार्य कोई समाधान ढूंढ़ लेंगे।

यूरोपीय संघ को अफजल की फांसी पर अफसोस

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 21:35

यूरोपीय संघ ने भारत में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिये जाने पर अफसोस जताते हुए भारत से मौत की सजा देने के प्रावधान पर रोक लगाने को कहा है।

यूरोपीय संसद में हिस्सा लेने जाएंगे नरेंद्र मोदी

Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 19:34

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का करीब एक दशक से जारी बहिष्कार समाप्त करने के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) के सांसदों ने उन्हें नवंबर में ब्रुसेल्स में यूरोपीय संसद में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी उनके ब्लॉग से मिली है।

EU के बीच 1,300 अरब डॉलर बजट पर बनी सहमति

Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 16:13

यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच अगले सात साल के लिए 960 अरब यूरो (1,300 अरब डॉलर) के बजट पर सहमति बनी है। इससे 27 देशों के इस समूह को भविष्य में खर्च की बाधा से पार पाने में मदद मिलेगी।

'लोगों की पसंद' नरेंद्र मोदी के प्रति EU ने दिखाई दिलचस्‍पी

Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 00:34

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दशक का बहिष्कार समाप्त करने वाले यूरोपीय संघ का कहना है कि मोदी ने उनसे कहा था कि 2002 में राज्य में हुआ साम्प्रदायिक दंगा दुर्भाग्यपूर्ण था।

ईयू के साथ व्यापार संधि जल्द पूरी होगी : शर्मा

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 21:20

भारत और यूरोपीय संघ के बीच वृहद मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता जल्द पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापारिक और आर्थिक रिश्तों को बढ़ावा मिलेगा। इस वार्ता में पहले ही काफी विलंब हो चुका है।

असद शांति को प्रतिबद्ध नहीं: यूरोपीय संघ

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 13:36

यूरोपीय संघ (ईयू) में विदेशी मामलों की उच्च प्रतिनिधि, कैथरीन एश्टन ने सीरिया संकट का कोई शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए विश्वसनीय कदम उठाने में राष्ट्रपति बशर अल-असद के विफल रहने पर खेद जताया है।

यूरोपीय संघ को नोबेल शांति पुरस्कार

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 20:10

यूरोपीय संघ (ईयू) को साल 2012 के नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है । युद्ध की त्रासदी झेलने वाले महाद्वीप में शांति प्रयासों के लिए ईयू को दिया गया नोबेल शांति पुरस्कार हासिल करने के लिए इसके नेता नॉर्वे में मौजूद हैं ।

ईयू के खिलाफ चीन की डंपिंग रोधी जांच शुरू

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 17:00

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने आज कहा कि वह यूरोपीय संघ से आयात होने वाले सोलर ग्रेड पॉलिसिलिकॉन की डंपिंग रोधी जांच शुरू करेगा। यूरोपीय संघ (ईयू) में विनिर्मित पॉलिसिलिकॉन एक सौर उपकरण है।

‘मोदी का बहिष्कार जारी रखेगा यूरोपीय संघ’

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 14:47

गुजरात में व्यापार शुरू करने की सोच रहे यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों ने गुजरात के विधानसभा चुनावों की समाप्ति तक मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय योगदान के लिए यूरोपीय संघ को नोबेल शांति पुरस्कार

Last Updated: Friday, October 12, 2012, 17:55

संकटों में घिरे यूरोपीय संघ को शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। भले ही यह संस्थान आज संकटों के दौर से गुजर रहा हो लेकिन उसे इस बात का श्रेय दिया गया है कि उसने द्वितीय विश्वयुद्ध की त्रासदी झेलने के बाद आधी शताब्दी से अधिक समय से शांति को कायम रखा।

असम हिंसा: विस्थापितों को ईयू ने दिए 95.2 करोड़

Last Updated: Saturday, September 29, 2012, 15:15

यूरोपीय संघ (ईयू) ने असम में हिंसा से विस्थापित हुए लोगों की तात्कालिक जरूरतों के लिए करीब 95.2 करोड़ रूपये जारी किए हैं।

ईयू को कड़े कदम उठाने की जरूरत : होलांद

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 13:43

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ होलांद ने यूरो की मुद्रा को लेकर वित्तीय बाजार के संशय के लिए यूरोपीय संघ की अनिर्णय की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है।

सीरिया पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध रूस को नामंजूर

Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 14:39

रूस यूरोपीय संघ द्वारा सीरिया पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का साथ नहीं देगा और न ही उसके ध्वज तले सफर कर रहे जहाजों की जांच की इजाजत देगा। यह बात रूसी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कही।

ईरान के साथ परमाणु वार्ता जारी : ईयू

Last Updated: Wednesday, July 4, 2012, 17:40

यूरोपीय संघ (ईयू) ने आज कहा कि ईरान और अंतरराष्ट्रीय तकनीकी विशेषज्ञों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर गतिरोध को समाप्त करने के प्रस्ताव का आदान-प्रदान किया।

वृद्धि पर यूरोपीय संघ के करार को झटका

Last Updated: Friday, June 29, 2012, 10:21

मदद की मांग करते हुए इटली तथा स्पेन ने वृद्धि पर यूरोपीय संघ के करार के रास्ते में अड़ंगा लगा दिया है। इस तरह के कदम से दो दिन के महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

यूएन के नये प्रतिबंध से परमाणु वार्ता को नुकसान: ईरान

Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 22:03

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रमीन मेहमानपरस्त ने कहा है कि रविवार से प्रभावी हो रहे यूरोपीय संघ के नये प्रतिबंध देश के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को नुकसान पहुंचाएंगे।

ईरान पर जुलाई से लागू होंगे तेल प्रतिबंध

Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 12:20

यूरोपीय संघ (ईयू) ने ईरान के तेल पर एक जुलाई से व्यापारिक प्रतिबंध लागू करने के लिए औपचारिक स्वीकृति दे दी है।

यूरोपीय संघ ने सीरिया पर लगाए नये प्रतिबंध

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 23:59

यूरोपीय संघ ने आज सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद शासन पर नये प्रतिबंध लगा दिये। इन प्रतिबंधों में सरकार के छह मंत्रियों और एक बैंक एवं एक टेलीविजन कंपनी को निशाना बनाया गया है।

ईरान पर यूरोपीय संघ कड़ा कर सकता है प्रतिबंध

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 19:10

ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने आज कहा कि यदि परमाणु वार्ता में कोई प्रगति नहीं होती है तो यूरोपीय संघ आने वाले महीनों में ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को कड़ा कर देगा।

यूनान का यूरोपीय संघ में बने रहना सबके हित में :अमेरिका

Last Updated: Monday, June 18, 2012, 09:39

यूनान के लोगों को सफलतापूर्वक संसदीय चुनाव संपन्न होने पर बधाई देते हुए अमेरिका ने कहा है कि यह सभी लोगों के हित में है कि देश ‘सुधार की प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए यूरो क्षेत्र में बना रहे।’

दबाव के बीच यूनान में मतदान सम्पन्न

Last Updated: Sunday, June 17, 2012, 22:44

यूनान के यूरोपीय संघ से बाहर किए जाने की आशंका के बीच मितव्यतता को लेकर नाराज यूनानवासियों ने रविवार को देश में नया नेतृत्व चुनने और भविष्य सुखद बनाने की उम्मीदों से मतदान किया।

आतंकवाद से लड़ेंगे भारत-यूरोपीय संघ

Last Updated: Wednesday, April 25, 2012, 15:00

यूरोपीय संघ आतंकवाद निरोधक, साइबर सुरक्षा और जलदस्यु निरोधक जैसे अभियानों में भारत के साथ संबंध बढ़ाने को इच्छुक है और दोनों पक्ष समान एजेंडे की रूपरेखा तैयार करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

यूरोपीय संघ ने अफगान हमलों की निंदा की

Last Updated: Monday, April 16, 2012, 03:14

यूरोपीय संघ के विदेश नीति मामलों की प्रमुख कैथरीन एस्टोन ने अफगानिस्तान में हुए हमलों की निंदा की है। लेकिन उन्होंने कहा है कि उस देश में यूरोपीय संघ के कर्मचारी सुरक्षित हैं।

ईरान-विश्व शक्तियों में परमाणु वार्ता

Last Updated: Sunday, April 15, 2012, 14:08

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने कहा है कि यहां हुई रचनात्मक चर्चा के बाद ईरान और विश्व शक्तियों ने एक और परमाणु वार्ता 23 मई को बगदाद में आयोजित करने का फैसला किया है ताकि इस मुद्दे पर और गहन चर्चा की जा सके।

वार्ता से मामला सुलझाएं भारत-इटली: ईयू

Last Updated: Saturday, March 10, 2012, 15:19

यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति की प्रमुख कैथरीन एस्थन ने कहा है कि ईयू भारत में बंद इटली के दो सुरक्षाकर्मियों के मसले को सुलझाने के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।

परमाणु मुद्दे पर ईरान से वार्ता चाहता है ईयू

Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 16:22

यूरोपीय संघ की विदेश नीति मामलों की प्रमुख कैथरीन एस्टन ने ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर वैश्विक शक्तियों के साथ राजनयिक वार्ता दोबारा शुरू करने का तेहरान को प्रस्ताव दिया।

यूनान के लिए दूसरे राहत पैकेज को मंजूरी

Last Updated: Friday, March 2, 2012, 12:38

यूरोपीय संघ के नेताओं ने इस सप्ताह के अंत तक ऋण के बोझ से दबे यूनान के लिए दूसरा राहत पैकेज जारी करने को मंजूरी दी है

यूरोप को तेल निर्यात रोकेगा ईरान

Last Updated: Saturday, February 4, 2012, 15:30

ईरान के तेल मंत्री रुस्तम कासमी ने शनिवार को कहा कि ईरान यूरोप को तेल का निर्यात रोक देगा। यूरोपीय संघ ने ईरान से तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

म्यांमार पर से प्रतिबंध हटाएगा ईयू

Last Updated: Monday, January 23, 2012, 13:19

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने सुधारों को प्रोत्साहन देने के लिए म्यांमार के खिलाफ प्रतिबंधों में ढील देने पर सोमवार को सहमति जताई लेकिन प्रतिबंधात्मक उपायों को खत्म करने से पहले और सकारात्मक संकेत मिलने का इंतजार करेंगे।

एस एंड पी पर बिफरा यूरोपीय संघ

Last Updated: Saturday, January 14, 2012, 12:57

यूरोपीय संघ के आर्थिक मामलों के आयुक्त ओली रेहन ने यूरोपीय संघ के नौ देशों की ऋण साख घटाने के स्टैण्डर्ड एंड पूअर्स (एस एंड पी) के फैसले की आलोचना करते हुए इसे विसंगतिपूर्ण बताया है।

ईरान के खिलाफ तेल प्रतिबंध पर ईयू एकमत

Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 04:09

यूरोपीय संघ (ईयू) की सरकारें ईरान के खिलाफ तेल प्रतिबंध लगाए जाने के लिए प्राथमिक समझौते पर सहमत हो गई है और अब वे इस बात पर विचार कर रही हैं कि इसे कब प्रभावी बनाया जाए।

‘सभी ईयू सरकारों की साख खतरे में’

Last Updated: Monday, November 28, 2011, 09:48

यूरोपीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सोमवार को आगाह किया कि मौजूदा वित्तीय संकट के कारण सभी यूरोपीय संघ देशों की सरकारी रेटिंग खतरे में हैं।

भारत ने लड़ाकू विमान के लिए निविदा खोली

Last Updated: Saturday, November 5, 2011, 06:52

2006 में लाई गई रक्षा खरीद नीति के तहत इस निविदा के विजेता को सौदे की राशि का 50 फीसदी का हिस्सा भारतीय रक्षा उद्योग में निवेश करना होगा।

Last Updated: