Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 19:16

नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टाकिस्टों की लगातार बिकवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार छटे दिन गिरावट का रुख जारी रहा। आज इसके भाव 100 रुपए और टूट कर 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम रह गये।
उल्लेखनीय है कि गत पांच सत्रों में सोने की कीमतों में 1170 रुपए की गिरावट दर्ज की गयी थी। विदेशों में कमजोर रुख के चलते सोने के भाव दो सप्ताह के निचलते स्तर पर चले गये। जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा।
वही छिटपुट लिवाली के चलते चांदी के भाव 50 रुपए सुधर कर 49,150 रुपए प्रति किलो बंद हुए। बाजार सूत्रों के अनुसार मौजूदा उच्चस्तर पर स्टाकिस्टों की सतत बिकवाली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई।
न्यूयार्क में सोने के भाव 0. 8 प्रतिशत टूट कर 1313. 20 डॉलर प्रति औंस रहे। जो 17 अक्तूबर के बाद का निचला स्तर है।
कारोबारियों के अनुसार निवेशक सर्राफा बाजार से धन निकाल कर चढ़ते शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। सोने में गिरावट काएक अनय कारण यह भी है। घरेलू बाजार में सोना 99.9 और 99. 5 शुद्ध के भाव 100 रुपए की गिरावट केसाथ क्रमश: 31,300 रुपए और 31,100 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 15,300 रुपए प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।
चांदी तैयार के भाव 50 रुपए की तेजी के साथ 49,150 रुपए किलो बंद हुए। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 20 रुपए टूट कर 48,675 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 87,000-88,000 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 2, 2013, 19:01