सोना, चांदी का आयात अक्टूबर में 62.5 प्रतिशत बढ़ा

सोना, चांदी का आयात अक्टूबर में 62.5 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली : इस वर्ष सितंबर में उल्लेखनीय गिरावट के बाद सोना और चांदी का आयात अक्तूबर में 62.5 प्रतिशत बढ़कर 1.3 अरब डालर पर पहुंच गया। सितंबर 2013 में सोने का आयात सालाना स्तर पर करीब 80 प्रतिशत घटकर 0.8 अरब डालर रह गया था।

रिजर्व बैंक की 80:20 के अनुपात में सोने के आयात की योजना से बहुत लोग भ्रमित हुए जिससे आयातिज सोना सीमा शुल्क विभाग के पास पड़ा रहा।

वाणिज्य सचिव एस आर राव ने कहा, अक्तूबर में सोने और चांदी का आयात 80:20 के अनुपात से जुड़े भ्रम के कारण बहुत अधिक रहा। बहरहाल, चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने के दौरान साने और चांदी का आयात 12.86 प्रतिशत घटकर 24 अरब डालर रहा जो पिछले साल की इसी अवधि में 28 अरब डालर था।

आयात मुख्य तौर पर त्योहारे के मौसम और रिजर्व बैंक के सोने के आयात से जुड़े नियमों के बारे में व्याप्त भ्रम के साफ होने से बढ़ा।

सोने और चांदी के आयात में बढ़ोतरी के कारण अक्तूबर में व्यापार घाटा बढ़कर 10.5 अरब डालर हो गया जो सितंबर 2013 में 6.76 अरब डालर था। हालांकि अक्तूबर 2012 के मुकाबले व्यापार घाटा कम है जबकि यह 20.2 अरब डालर रहा था।

पिछले वित्त वर्ष के दौरान चालू खाते का घाटा (कैड) सकल घरेलू उत्पाद के समक्ष बढ़कर 4.8 प्रतिशत पर पहुंच गया था। कैड में बढ़ोतरी का श्रेय मुख्य तौर पर सोने और पेट्रोलियम उत्पादों के अधिक आयात को जाता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 11, 2013, 18:23

comments powered by Disqus