सरकार ने सोना और चांदी का शुल्क मूल्य घटाया

सरकार ने सोना और चांदी का शुल्क मूल्य घटाया

नई दिल्ली : सरकार ने सोना और चांदी का आयात शुल्क मूल्य घटाकर क्रमश: 392 डालर प्रति 10 ग्राम और 638 डालर प्रति किलो तय किया है। आयात शुल्क मूल्य वह मूल्य है जिसके आधार पर आयात शुल्क लगाया जाता है। आयातित दाम में किसी तरह के हेरफेर को रोकने के लिये यह व्यवस्था की गई है।

सोने के मामले में आयात शुल्क मूल्य इससे पहले 398 डालर प्रति 10 ग्राम और चांदी के मामले में 643 डालर प्रति किलो थी। विज्ञप्ति के अनुसार इस संबंध में केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने अधिसूचना जारी की है। इसमें हालांकि, आयातित पीतल के टुकड़ों का शुल्क मूल्य 3,930 डालर प्रति टन से बढ़ाकर 3,940 डालर प्रति टन कर दिया गया।

आयातित पोस्तदाना का शुल्क मूलय भी 3,154 डालर प्रति टन से बढ़ाकर 3,195 डालर प्रति टन किया है। सिंगापुर में सोने का भाव 1,224.11 डालर प्रति ट्राय औंस और चांदी का भाव 20 डालर प्रति औंस बोला गया। सिंगापुर बाजार के भावों से ही मुख्यतौर पर घरेलू बाजार में सोने के दाम तय होते हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 2, 2014, 19:37

comments powered by Disqus