Last Updated: Monday, January 27, 2014, 19:25
नई दिल्ली : एक अध्ययन के अनुसार आर्थिक वृद्धि में सुधार की उम्मीद में भारतीय कंपनियां इस साल अपने आला अफसरों यानी कार्यकारियों के वेतन में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर सकती हैं। वैश्विक प्रबंधन परामर्शक फर्म हे ग्रुप के अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार 2013 में मुख्य कार्यकारियों (सीईओ) तथा प्रबंध निदेशकों के वेतन में 10 प्रतिशत का अनुमान है। साल 2013 में यह वृद्धि 9 प्रतिशत रही थी।
इसी तरह वरिष्ठ प्रबंधन टीम के सदस्य, शीर्ष कार्यकारियों के वेतन में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि अपेक्षित है। यह पिछले साल 9.5 प्रतिशत रही थी। हे ग्रुप इंडिया के कंट्री हेड श्रीधर गणेशन ने पीटीआई से कहा, े पिछले साल गिरावट के बाद सीईओ के वेतन में वृद्धि इस साल एक बार फिर दहाई अंक में लौटेगी। कंपनियों को आम चुनावों के बाद आर्थिक वृद्धि में सुधार अपेक्षित है। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 27, 2014, 19:25