भारतीय कंपनियां - Latest News on भारतीय कंपनियां | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

विश्वबैंक ने दो भारतीय कंपनियों को प्रतिबंधित किया

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 12:21

विश्व बैंक ने अपने धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए दो भारतीय कंपनियों को प्रतिबंधित किया है। प्रतिबंध के बाद ये दोनों कंपनियां विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित किसी भी परियोजना में कुछ निश्चित अवधि के लिए भागीदारी की पात्र नहीं होंगी।

कर्मचारियों के वेतन बढ़ाएगी भारतीय कंपनियां

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 12:38

भारतीय कंपनियां चालू वित्त वर्ष में अपने कर्मचारियों का वेतन औसतन 10.3 प्रतिशत बढ़ाएंगी जबकि फार्मा, स्वास्थ्य सेवा और जीव विज्ञान (लाइफ साइंसेज) जैसे क्षेत्रों मे काम करने वाले लोगों का वेतन औसतन 12.4 प्रतिशत बढ़ेगा।

एशिया के 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में भारत की 3 कंपनियां RIL,SBI,Tata Motors

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:11

रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित तीन भारतीय कंपनियों ने 100 सबसे प्रभावशाली एशियाई कंपनियों की फेहरिस्त में जगह बनाई है। यह सूची रोलैंड बर्गर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स ने तैयार की है।

भारत के निजी क्षेत्र की कंपनियों में तेजी : HSBC

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 13:44

भारत में निजी क्षेत्र की कंपनियों के कारोबार में आठ महीने बाद पिछली जनवरी में पहली बार तेजी लौटती दिख रही है। एचएसबीसी के एक प्रतिष्ठित मासिक सर्वे के अनुसार इस बार फरवरी में सेवा क्षेत्र में गिरावट हल्की हुई जबकि विनिर्माण क्षेत्र अधिक तेजी से बढ़ा।

भारतीय कंपनियों के CEOs का वेतन 10% बढ़ सकता है इस साल

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 19:25

एक अध्ययन के अनुसार आर्थिक वृद्धि में सुधार की उम्मीद में भारतीय कंपनियां इस साल अपने आला अफसरों यानी कार्यकारियों के वेतन में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर सकती हैं।

भारतीय कंपनियों ने 10 माह में किए 25 अरब डालर के सौदे

Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 13:52

भारतीय कंपनियों की विलय एवं अधिग्रहण गतिवधियां इस साल के पहले 10 माह में कम रहीं। इस दौरान भारतीय कंपनियों ने 25.48 अरब डालर के 411 विलय एवं अधिग्रहण सौदे किए।

ब्रिक्स देशों में भारतीय कंपनियां सर्वश्रेष्ठ: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 20:09

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली संस्था `ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल` द्वारा गुरुवार को जारी एक सर्वक्षण रिपोर्ट में, उभरते बाजारों की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भारतीय कंपनियों को सर्वश्रेष्ठ रेटिंग दी गई।

शीर्ष कार्यकारियों के वेतन में 9.8 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई : रिपोर्ट

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 23:39

भारतीय कंपनियों ने अपने शीर्ष कार्यकारियों के वेतन में इस साल वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक 9.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

त्योहारी बजट घटेगा, कर्मचारियों को बोनस भी कम मिलेगा

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 15:37

अर्थव्यवस्था में लगातार जारी सुस्ती के बीच भारतीय कंपनियां इस साल अपने त्योहारी सीजन के बजट में करीब 40 फीसद की कटौती करेंगी। उद्योग मंडल एसोचैम के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि कंपनियों के मितव्यतता उपायों से इस साल कर्मचारियों को बोनस भी कम मिलेगा।

ईसीबी के जरिए 3.71 अरब डॉलर जुटाए भारतीय कंपनियों ने

Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 19:09

भारतीय कंपनियों ने जुलाई महीने में बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) तथा विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड (एफसीसीबी) के जरिए विदेशी बाजारों से 3.71 अरब डॉलर जुटाए।

कंपनियों के लिए नए नियमों पर आम लोगों से ली जाएगी राय

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 13:06

सरकार ने नए कंपनी विधेयक के तहत अपनाए जाने वाले नियमों को अंतिम रूप देने के लिए एक पारदर्शी एवं संवाद प्रक्रिया अपनाने की योजना बनाई है और वह इस संबंध में जल्द ही भारतीय कंपनियां एवं आम लोगों से टिप्पणियां आमंत्रित करेगी।

गोल्डमैन ने घटाई भारतीय शेयरों की ग्रेडिंग

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 20:28

गोल्डमैन साक्स ने भारत की आर्थिक वृद्धि में सुधार को लेकर चिंताओं के बीच आज भारतीय कंपनियों के शेयरों की ग्रेडिंग घटा दी और निवेशकों को चुनिंदा शेयरों में लिवाली करने की सलाह दी।

भारतीय कंपनियों से और निवेश चाहता है मारीशस

Last Updated: Sunday, May 26, 2013, 17:26

मारीशस चाहता है कि अधिक से अधिक भारतीय कंपनियां उसके यहां आएं और व्यापार करें। मारीशस में भारतीय मूल के लोगों की अच्छी खासी जनसंख्या है और यहां अनेक भारतीय कंपनियां पहले ही काम कर रही हैं।

दक्षिण अफ्रीका में भारत की बिजली कंपनियां

Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 15:16

भारत की बिजली कंपनियां दक्षिण अफ्रीका में अपने पांव पसार रही हैं जहां उन्हें 2020 तक वैश्विक बिजली निर्यात का कम से कम 5 प्रतिशत हिस्सा हासिल होने की उम्मीद है।

भारतीय कंपनियों के लिए NHRC ने पेश की आचार संहिता

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 20:50

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भारतीय उद्योग के लिए आज ‘आचार संहिता’ पेश की जिसमें स्थानीय लोगों के साथ भेदभाव करने वाली परियोजनाओं से दूरी बनाने, भंडाफोड़ करने वाले लोगों के अधिकारों का सम्मान करने और जाति या धर्म से परे जाकर योग्य कर्मचारियों के समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

भारतीय कंपनियों ने किए 2,000 अरब रु. के सौदे

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 14:56

अर्थव्यवस्था की रफ्तार घटने के बावजूद इस साल 2012 में भारतीय कंपनियों द्वारा घोषित विलय एवं अधिग्रहण सौदों का आंकड़ा 2,000 अरब रुपए के आंकड़े को पार कर गया। सरकार द्वारा हाल में उठाए गए सुधारात्मक कदमों विशेष रूप से विदेशी निवेश के नियमों को उदार बनाए जाने के बाद नए साल पर विलय एवं अधिग्रहण सौदों में तेजी का सिलसिला बना रहेगा।

वियतनाम का भारतीय कंपनियों को निवेश का न्यौता

Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 21:42

वियतनाम ने वैश्विक नरमी से प्रभावित अपनी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये तेल एवं गैस उत्खनन, बंदरगाह तथा इस्पात उत्पादन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश हेतु भारतीय कंपनियों को निवेश का आज न्यौता दिया।

`भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में सृजन किया 50000 नौकरियों`

Last Updated: Saturday, October 27, 2012, 13:08

ऐसे समय में जबकि आर्थिक सुस्ती की वजह से रोजगार सृजन एक बड़ा मुद्दा बन गया है भारतीय कंपनियों ने भारी निवेश के जरिये अमेरिका में 50,000 रोजगार अवसरों का सृजन किया। अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही है।

50 नवप्रवर्तनशील कंपनियों में भारत की L&T भी

Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 17:11

दुनिया की 50 सर्वाधिक नवप्रवर्तनशील कंपनियों में पांच भारतीय कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां लार्सन एंड टूब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, टीसीएस तथा सन फार्मा हैं। एल एंड टी शीर्ष 10 कंपनियों में जगह बनाई हैं।

भ्रष्टाचार को काबू करने में जुटीं बड़ी कंपनियां

Last Updated: Sunday, October 14, 2012, 20:07

गेल, टाटा स्टील और इन्फोसिस जैसी देश की बड़ी कंपनियां भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और कॉरपोरेट कामकाज बेहतर करने के लिए अनूठे तरीके अपना रही हैं।

अमेरिकी सांसदों ने भारतीय कंपनियों को सराहा

Last Updated: Thursday, April 26, 2012, 10:04

अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने आर्थिक सुस्ती के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गतिमान करने तथा रोजगार सृजन के लिए भारतीय कंपनियों की प्रशंसा की है। साथ ही दलगत राजनीति से उपर उठकर सांसदों ने भारत के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जतायी।