महिंद्रा एंड महिंद्रा इस महीने 3 दिन रखेगी उत्पादन बंद

महिंद्रा एंड महिंद्रा इस महीने 3 दिन रखेगी उत्पादन बंद

नई दिल्ली : वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा देश में अपने सभी वाहन संयंत्रों में इस महीने तीन दिन के लिए उत्पादन ठप रखेगी ताकि वह बिक्री जरूरतों के मुताबिक उत्पादन समायोजित कर सके।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को सूचित किया, ‘‘ कंपनी बिक्री की जरूरतों के मुताबिक उत्पादन समायोजित करने के लिए जनवरी, 2014 में तीन दिन उत्पादन बंद रखेगी।’’ कंपनी ने कहा कि उसकी अनुषंगी महिंद्रा वीकल मैन्युफैक्चर्स लिमिटेड भी इस महीने अपने चाकन संयंत्र में तीन दिन तक उत्पादन रखेगी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 18, 2014, 15:58

comments powered by Disqus