Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 22:47
नई दिल्ली : पूंजी बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा और इस बारे में अधिसूचना एक या दो दिन में जारी किए जाने की संभावना है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन के रूप में सिन्हा का मौजूदा कार्यकाल इस महीने समाप्त होने जा रहा है।
वित्त मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, सेवा विस्तार के लिए अधिसूचना एक या दो दिन में आनी चाहिए। यह कैबिनेट की नियुक्ति समिति के पास है। केंद्रीय सतर्कता आयोग सहित इसके लिये सभी सुरक्षा मंजूरियां मिल चुकी हैं। अधिकारी ने कहा, विस्तार दो साल के लिए होगा जैसा नियमों में तय है। े आम राय यही है कि नियामकी प्राधिकार के शीर्ष पदों पर निरंतरता रहनी चाहिए।
सिन्हा के नेतृत्व में पूंजी बाजार में अनेक सुधार उपायों की शुरआत हुई। इनमें जानकारी देने के कड़े नियम, मचेर्ंट बैंकर के लिये कड़े नियमन और विदेशी निवेशकों की एक नई श्रेणी की शुरआत की गई। सिन्हा पिछले तीन साल से सेबी प्रमुख के पद पर हैं। हाल में कुछ समय से सेबी अवैध रूप से धन जुटाने की योजनाओं पर भी काफी कठोर रवैया अपनाये हुये है और इस मामले में काफी सक्रिय है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 4, 2014, 22:47