100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची `2 स्टेट्स`

100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची `2 स्टेट्स`

100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची `2 स्टेट्स`नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म `2 स्टेट्स` का जादू तीसरे हफ्ते भी कायम है। फिल्म ने अब तक भारत में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिल्म 100 करोड़ी क्लब की रेस में है। `2 स्टेट्स` के निर्माता करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला हैं। इसका वितरण यूटीवी मोशन पिक्चर्स कर रहा है। 18 अप्रैल को फिल्म देश के 2,000 सिनेमाघरों में उतरी थी।

व्यापार विश्वलेषक तरण आदर्श ने रविवार हो ट्विटर पर लिखा कि 2 स्टेट्स` ने (तीसरे हफ्ते) शुक्रवार को 1.67 करोड़ रुपये, शनिवार को 2.70 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने देश में कुल 91.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। यह 100 करोड़ की कमाई की ओर बढ़ रही है। सुपर हिट फिल्म।

`2 स्टेट्स` में रोनित रॉय, अमृता सिंह और रेवती ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन नवागत निर्देशक अभिषेक वर्मन ने किया है।

फिल्म दो प्रेमियों की कहानी है जो भारत के दो अलग-अलग राज्यों से हैं। अमिताभ बच्चन, प्रभुदेवा, रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा सरीखे सितारों ने भी फिल्म की तारीफ की है। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 5, 2014, 09:18

comments powered by Disqus