रात के अंधेरे में विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को किया kiss?-Anushka Sharma, Virat Kohli share late night kiss

रात के अंधेरे में विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को किया किस?

रात के अंधेरे में विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को किया किस?ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के रिश्तों की खबरें अब जोर पकड़ने लगी है। उनकी खबरें जिस तरह से आ रही है उससे ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ चल रहा है। खबरों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने से पहले रविवार रात भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ पाए गए। यहां दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया।

सूत्रों के मुताबिक लगभग पौने ग्यारह बजे रात विराट और अनुष्का पार्किंग एरिया में निकले। अनुष्का उजली टी शर्ट और गुलाबी ट्राउजर में थीं और विराट भी कैजुअल ड्रेस में थे। अनुष्का ने विराट को अलविदा कहा लेकिन उससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को किस किया। पहले अनुष्का ने किस किया और फिर विराट ने। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे और जबतक कार पार्किग से नहीं निकल गई, विराट पीछे मुड़कर अभिनेत्री को देखते रहे।

गौर हो कि पिछले महीने भी दोनों साथ-साथ कार में देखे गए थे। सूत्रों का कहना है कि विराट जब भी मुंबई आते हैं तब अनुष्का के घर मिलने जरुर जाते हैं। अनुष्का और विराट तब मिले थे जब उन्होंने शैंपू के विज्ञापन में साथ-साथ काम किया था। उस समय से ही उनके बीच प्यार की खिचड़ी पकने की बात कही जा रही है

First Published: Wednesday, December 4, 2013, 08:44

comments powered by Disqus