`2 स्टेट्स में आलिया भट्ट से बेहतर है अर्जुन कपूर`

`2 स्टेट्स में आलिया भट्ट से बेहतर है अर्जुन कपूर`

`2 स्टेट्स में आलिया भट्ट से बेहतर है अर्जुन कपूर`मुंबई : फिल्मकार महेश भट्ट अपनी बेटी और अदाकारा आलिया भट्ट को उनकी नई फिल्म `2 स्टेट्स` में अलग रूप में देखकर खुश हैं, लेकिन फिल्म में आलिया के सहकलाकार अर्जुन कपूर से वह खासे प्रभावित हैं। महेश ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, 2 स्टेट्स` में आलिया बिल्कुल अलग तरह के किरदार में कमाल लगी हैं, लेकिन अर्जुन के अभिनय ने तो मेरा दिल ही चुरा लिया और मझे रुला भी दिया।

फिल्म `2 स्टेट्स` लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित कहानी पर बनी है, जो एक पंजाबी युवक और तमिल युवती के प्रेम संबंधों और धार्मिक-सांस्कृतिक संघर्ष के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म अगले शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ रही है। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 14, 2014, 18:16

comments powered by Disqus