Last Updated: Monday, December 23, 2013, 20:42
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई : विवादों में घिरे अरमान कोहली `बिग बॉस-7` के घर से आउट हो गए हैं। यानी बिग बॉस में कोहली का सफर खत्म हो गया है। जनता के कम वोट मिलने के कारण वो शनिवार को शो से बाहर हो गए हैं। वहीं इसी हफ्ते कुशाल टंडन भी शो से बाहर हो गए थे। इस तरह से अब गौहर और तनीषा दोनों के तथाकथित प्रेमी शो से बाहर हो चुके हैं। अब शो के अंदर संग्राम सिंह, एजाज अहमद, गौहर खान, एंडी और तनीषा मुखर्जी बचे हैं। आने वाला हफ्ते में ही शो का विजेता घोषित किया जाएगा।
गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में सोफिया पर हिंसक हमला करने का केस अरमान पर चल रहा है। इस केस के चलते उन्हें पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि वो कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शो में दोबारा लौट आए थे। वहीं अरमान के वापस बिग बॉस के घर पर आने पर सोफिया ने हैरानी जताई थी। लेकिन दर्शकों को अरमान का घर में वापस आना पसंद नहीं आया और उनको सबसे कम वोट पाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
First Published: Monday, December 23, 2013, 20:39