Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 11:13
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : एक मॉडल से बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे अभिनेता इंदर कुमार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक चिकित्सकीय जांच में महिला के साथ रेप किए जाने की पुष्टि हुई है।
चकित्सकीय जांच में अन्य बातें भी सामने आई हैं जो घटना की क्रूरता को बयां करती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 वर्षीया मॉडल के शरीर पर घाव के निशान और जलने के निशान भी हैं। साथ ही उसे बुरी तरह से शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के कंधों और गले पर सिगरेट से जलाए जाने के निशान हैं, उसकी बाहों पर काटे जाने के निशान हैं साथ ही चाकू से उसे मारने के भी घाव मौजूद हैं।
वहीं, इंदर कुमार का कहना है कि वो बेगुनाह हैं और लड़की के साथ उनके शारीरिक संबंध उसकी सहमति से ही थे। इंदर कुमार ने बताया "मैंने उसे किसी भी तरह से मजबूर नहीं किया उसने खुद ही मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए हां कहा। मैं ये स्वीकार करता हूं कि मैंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए क्योंकि मेरी पत्नी के साथ मेरी नहीं बनती लेकिन मैंने कभी उसका रेप नहीं किया।"
First Published: Saturday, May 10, 2014, 11:13