मतदान में भाग लेकर खुश दिखे बॉलीवुड एक्‍टर्स

मतदान में भाग लेकर खुश दिखे बॉलीवुड एक्‍टर्स

मुंबई : बॉलीवुड के आमिर खान, विद्या बालन, फरहान अख्तर सहित शीर्ष सितारों ने गुरुवार को भारत की मनोरंजन राजधानी मुंबई में छह लोकसभा सीटों के लिए लोगों से मतदान का आग्रह किया। फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर पर अपने अनुभव साझा किए और लोगों से मतदान करने का आग्रह किया।

जूही चावला : पहली बार लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपना कर्तव्य निभाकर बहुत खुश हूं। मैंने बदलाव के लिए मतदान किया।

फरहान अख्तर : मैंने मतदान कर दिया। क्या आपने किया?

प्रीति जिंटा : यह समय व्यवस्था की शिकायतें बंद करके कर्रवाई करने का है। लड़के और लड़कियों! या तो अभी मतदान करो, या हमेशा के लिए चुप हो जाओ।

दिया मिर्जा : इस तरह के सरल और सुविधाजनक अनुभव बनाने के लिए खार पुलिस और निर्वाचन आयोग को शुक्रिया।

मधुर भंडारकर : अभी मतदान किया है।

अनुभव सिन्हा : मुंबई आपको बेहतरी के लिए मतदान मिला है। घरों से बाहर निकलो। निर्वाचन आयोग ने अच्छा काम किया है। पांच मिनट में वोट के लिए फ्लैट से निकलो।

पूजा भट्ट : मैंने मतदान कर दिया। क्या आपने किया ?

श्रेया घोषाल : मैंने अपना मतदान कर दिया। मेरे देश के इतने बड़े बदलाव का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है।

शिल्प शेट्टी : ट्विटर उपयोग करने वालों, हर मतदान गिना जाता है। अपना मतदान भी गिनती में शामिल कीजिए। जिम्मेदार भारतीय बनिए।

जॉन अब्राहम : मैंने अपने मतदान कर दिया। हर योग्य भारतीय को मतदान करना चाहिए। जिम्मेदार बनो।

तनिशा मुखर्जी : अभी मतदान किया है। कृपया मतदान के लिए जाइए।

कुणाल कोहली : मैंने मतदान कर दिया। क्या आपने किया?

महेश भट्ट : सुबह यहां हैं। मैं मतदान के लिए जा रहा हूं।

सोनम कपूर : मतदान कर दिया। जय हिंद।

सतीश कौशिक : मतदान करना मत भूलिए।

रितेश देशमुख : मैंने 17 अप्रैल को लातूर में अपना मतदान कर दिया।

अमृता अरोड़ा : मतदान केंद्रों पर बहुत से लोग आ रहे हैं। अच्छा एहसास है। मैंने मतदान कर दिया। क्या आपने किया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 24, 2014, 16:39

comments powered by Disqus