Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 19:37
नई दिल्ली : शाहरूख खान, पूजा भट्ट और शेखर कपूर जैसी बॉलीवुड की हस्तियों ने मशहूर लेखक..पत्रकार खुशवंत सिंह के निधन पर शोक जताया है। खुशवंत सिंह का 99 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया।
शाहरूख खान ने ट्विट किया, ओह, खुशवंत सिंह नहीं रहे, दुखद। अपने लेखन से उन्होंने हमारे जीवन को काफी समृद्ध किया। अभिनेत्री फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने कहा कि सिंह ने गौरवपूर्ण जीवन जिया। उन्होंने लिखा, आपकी आत्मा को शांति मिले खुशवंत सिंह। वास्तव में क्या जिंदगी जी। आपकी लेखनी के लिए धन्यवाद।
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, सच्चाई, प्यार और थोड़ी ईष्र्या। अंतरात्मा की तरफ देखने वाले विरल व्यक्ति। आत्मा को शांति मिले। संध्या मृदुल ने लिखा, काफी सच्चाई, हास्य एवं थोड़ी ईष्र्या देने के लिए धन्यवाद हम आपसे प्यार करते हैं। खुशवंत सिंह की आत्मा को शांति मिले। पामेला रूक्स निर्देशित ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ में काम करने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया।
फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने लिखा है, एक संस्थान का विदा होना। हमारे साथ उनका अंतिम मजाक। खुशवंत सिंह की आत्मा को शांति मिले। (एजेंसी)
First Published: Thursday, March 20, 2014, 19:37