Last Updated: Friday, February 7, 2014, 09:05
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: अदाकारा अनुष्का शर्मा अपनी अदाकारी की वजह से कम और दूसरी चीजों की वजह से सुर्खियों में ज्यादा रहती हैं। एक बार फिर उनके सुर्खियों में होने की वजह उनके होंठ बने है। हाल ही में कॉफी विद करन के इंटरव्यू के दौरान जारी ट्रेलर में उनके होंठ के आकार और नए शेप को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं।
दरअसल यह मसला नए सिरे से तब खड़ा हुआ जब दर्शकों ने ‘कॉफी विद करन’ के रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड के ट्रेलर देखे। इसमें निर्देशक अनुराग कश्पय और अनुष्का शर्मा साथ आएंगे। शो में आई अनुष्का के होठों को देख कर लोगों ने यह चर्चा शुरू कर दी है कि क्या अनुश्का ने ऐसी कोई सर्जरी कराई है, ताकि होंठ सुंदर बनाए जा सकें?
कुछ लोगों ने अनुष्का को देखकर दावा किया है कि अनुष्का ने अपने होंठों की सर्जरी कराकर उसे नया रूप दिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि तो मुश्किल है लेकिन शो के ट्रेलर में जिसने भी अनुष्का को देखा उनका रूप और लुक पहले के मुकाबले बिल्कुल अलग था।
देखने वालों ने दावा किया है कि अनुष्का के होंठों की सर्जरी ठीक से नहीं होने के कारण उनके चेहरे की खूबसूरती कम हो गई है। शुरुआती फिल्मों में अनुष्का के जो होंठ पतले-पतले नजर आते थे, वह अब भरे-भरे दिख रहे हैं। यह बिना लिप जॉब के संभव नहीं है।
फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने फिल्मी करियर की आगाज करनेवाली अनुष्का के बारे में यह खबर उनकी फिल्म जब तक है जान के रिलीज के वक्त भी आई थी कि उन्होंने लिप की सर्जरी कराई थी जिसके बाद उनके होंठ पहले के मुकाबले पतले दिखने लगे थे। हालांकि अनुष्का ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
(तस्वीर के लिए साभार- कॉफी विद करण)
First Published: Thursday, February 6, 2014, 11:03