साल 2011 में ही जॉन-प्रिया ने रचा ली थी शादी?

साल 2011 में ही जॉन-प्रिया ने रचा ली थी शादी?

साल 2011 में ही जॉन-प्रिया ने रचा ली थी शादी? ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपनी शादी की पुष्टि करने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम साल 2011 में ही प्रिया रूंचाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो जॉन ने लॉस एंजिल्स में रूंचाल के साथ शादी की और इस शादी में उनके करीबी रिश्तेदार व दोस्त ही शामिल हुए।

गौरतलब है कि जॉन ने अपनी शादी की पुष्टि `टि्वटर` पर की है। उन्होंने लिखा था, `आपको और आपके करीबियों को नए साल 2014 की शुभकामनाएं। यह साल आपके जीवन में प्यार, अच्छी सफलता, और आनंद लाए... लव, जॉन और प्रिया अब्राहम।`

पिछले साल भी जॉन की शादी की खबरें आई थीं। हालांकि शादी की अटकलों को जॉन ने नकार दिया था। बाद में खबरें आईं कि जॉन 2014 में शादी कर सकते हैं। ऐसे में जॉन ने नए साल की शुरुआत में अपने चाहने वालों को तोहफा दे दिया है। बिपाशा बसु के साथ ब्रेकअप होने के बाद जॉन प्रिया को डेट कर रहे थे। जॉन और बिपाशा के बीच कई वर्षों तक अफेयर चला।

First Published: Saturday, January 4, 2014, 13:57

comments powered by Disqus