प्रियंका और कंगना में कैटफाइट!

एक-दूसरे को नहीं भा रहीं प्रियंका और कंगना!

एक-दूसरे को नहीं भा रहीं प्रियंका और कंगना!ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई : बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट आम बात है। अभिनेत्रियों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव और नोकझोंक की खबरें मिलती रहती हैं। रिपोर्टों पर अगर विश्वास करें तो इस बार प्रियंका चोपड़ा और कंगना रानौत के बीच मनमुटाव की खबर है।

अभिनता रितिक रोशन की फिल्म ‘कृष 3’ में दोनों अभिनेत्रियों की प्रमुख भूमिका है। इस फिल्म का प्रमोशन होना है लेकिन बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का प्रमोशन कंगना के साथ करने से मना कर दिया है। प्रियंका के मना किए जाने के बाद फिल्म का प्रमोशन खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।

आज के समय में कलाकारों के साथ फिल्म का प्रमोशन काफी मायने रखता है। यह देखते हुए रितिक भी अपनी फिल्म का प्रमोशन दोनों अभिनेत्रियों के साथ करना चाहते हैं लेकिन दोनों अभिनेत्रियों के बीच मनमुटाव होने से उऩकी यह इच्छा पूरी होती नहीं दिख रही है। रिपोर्टों की अगर मानें तो दोनों अभिनेत्रियां अलग-अलग फिल्म का प्रमोशन करती नजर आएंगी।

First Published: Friday, October 18, 2013, 11:28

comments powered by Disqus