Last Updated: Monday, November 25, 2013, 19:12

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी और उनसे अलग रह रहे उनके पति प्रिंस तुली के बीच वैवाहिक विवाद के हल के लिए सोमवार को एक मध्यस्थ नियुक्त किया। न्यायमूर्ति आर पी सोनदुरबालडोटा ने वरिष्ठ वकील राजीव पाटिल को मध्यस्थ नियुक्त किया ताकि दोनों पक्ष सौहाद्रपूर्ण हल पर पहुंच सकें।
तुली के वकील फिजी फ्रैड्रिक ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पाटिल को मध्यस्थ नियुक्त किया है। मध्यस्थता की पहली तारीख कल (26 नवंबर) है। इस साल जुलाई में युक्ता ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनके पति और ससुराल वाले उनके साथ घरेलू हिंसा एवं उत्पीड़न करते हैं। उन्होंने तुली पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया था।
तुली और उनके परिवार अग्रिम जमानत की मांग करते हुए सत्र अदालत पहुंचे। अन्य को जमानत मिल गयी लेकिन तुली को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा मिली। युक्त ने निचली अदालत के इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 25, 2013, 19:12