Last Updated: Friday, December 13, 2013, 00:36
ज़ी मीडिया ब्यूरो मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म ‘गुंडे’ में कैबरे डांसर की भूमिका में दिखाई देंगी। 70 के दशक के कोलकाता शहर की झलक दिखलाने का प्रयास कर रहे ‘गुंडे’ के निर्देशक लेखक अली अब्बास जफर ने उस समय के कैबरे डांस को दिखाने की कोशिश की है।
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जानीमानी कैबरे डांसर नंदिता के किरदार में होंगी। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं जिसमें अन्य प्रमुख भूमिकाओं में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इरफान खान हैं। फिल्म को अगले साल 14 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
First Published: Friday, December 13, 2013, 00:36