Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 16:21
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: विवादों में घिरी `रामलीला` शुक्रवार को रिलीज हो गई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कैमिस्ट्री `रामलीला` के दर्शकों को खूब भा रही है। निर्माता संजय लीला भंसाली की यह फिल्म ने पहले ही दिन करीब 15.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। हालांकि कलेक्शन कम माना जा रहा है।
कहा जा रहा है कि शुक्रवार को पूरे देश की जनता सचिन की दिवानगी में डूबी हुई थी। क्योंकि इस दिन सचिन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। शनिवार को सचिन ने क्रिकेट के हमेशा के लिए विदा कह दिया। ऐसे में फिल्म के कारोबार पर फर्क पड़ा है। हालांकि उम्मीद है कि रविवार को फिल्म अच्छा कलेक्शन कर लेगी।
गौरतलब है कि फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद हुए थे। हालांकि फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हुई। फिल्म में रणवीर, दीपिका लीड रोल में है। इसमें रोमियो जुलियट की लव स्टोरी पेश की गई है।
First Published: Sunday, November 17, 2013, 16:18