रणबीर कपूर का `बॉम्बे वेलवेट` का लुक हुआ लीक

रणबीर कपूर का `बॉम्बे वेलवेट` का लुक हुआ लीक

रणबीर कपूर का `बॉम्बे वेलवेट` का लुक हुआ लीक  ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म `बॉम्बे वेलवेट` को लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा है। इस बीच एक समाचार पत्र ने रणबीर कपूर की इस फिल्म की एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर नीले कोट में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर के लुक को सार्वजनिक होने से रोकने के लिए फिल्म निर्माताओं ने काफी प्रयास किए हैं।

इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनुष्का शर्मा दिखाई देंगी। जबकि करण जौहर विलेन की भूमिका में होंगे। फिल्म में रवीना टंडन, केके मेनन और सिद्धार्थ बसु ने भी भूमिका निभाई है। `बर्फी` फिल्म का अभिनेता इस फिल्म में जॉनी बलराज के रूप में दिखेगा जो एक छोटे आदमी से बड़ा आदमी बनने का सफर तय करता है। अभी यह फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है लेकिन इसकी कामयाबी को लेकर अभी से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पहली बार रुपहले पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं और यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।

First Published: Monday, April 7, 2014, 22:23

comments powered by Disqus