फेसबुक पर सोनाक्षी सिन्हा को चाहने वालों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा

फेसबुक पर सोनाक्षी सिन्हा को चाहने वालों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा

फेसबुक पर सोनाक्षी सिन्हा को चाहने वालों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादाज़ी मीडिया ब्यूरो
मंबई: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट facebook पर छाई हुई हैं। सोनाक्षी को facebook पर चाहनेवालों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म `दबंग` से अपने करियर की शुरूआत करने वाली सोनाक्षी के फैंस की संख्या सिर्फ 3-4 वर्षों में काफी अधिक हो गई है।

इस उपलब्धि पर उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इतना ही नहीं सोनाक्षी ने एक पोस्ट भी लिखा कि यह उनके लिए काफी सुखद और बहुत बड़ी बात है। उन्होंने अपने फैंस को अपना प्यार दिया है। सोनाक्षी की आने वाली फिल्मों में `होली डे` और `तेवर` प्रमुख हैं।

First Published: Sunday, May 4, 2014, 11:54

comments powered by Disqus