Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 13:11
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: पॉर्न स्टार से बॉलवुड स्टार बनी अभिनेत्री सनी लियोन बॉलवुड में अपना दबदबा मजबूत करती जा रही हैं। सनी बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइनों को पीछे छोड़ते हुए सबसे सेक्सी अभिनेत्री होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। सनी लियोन को सबसे ज्यादा 33.09 फीसदी लोगों सेक्सी हीरोइन बताया है। हालांकि कैटरीना कैफ सनी से थोड़ी ही पीछे रहीं। दूसरे नंबर पर रहीं कैटरीना को 27.19 लोगों ने पसंद किया। शाहरूख के साथ सुपरहिट फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण तीसरे नंबर पर रहीं। दीपिका को 14 फीसदी लोगों ने पसंद किया। प्रियंका चोपड़ा चौथे और सोनाक्षी सिन्हा पांचवें स्थान पर रहीं।
बॉलीवुड एक छत्र राज करने वाली हॉट करीना कपूर को भी लोगों ने अपने दिल में कोई खास महत्व नहीं दिया और छठे स्थान पर धकेल दिया। एक्सपोज कर धमाल मचाने वाली पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा को भी सनी लियोन के सामन लोगों ने तरजीह नहीं दी। मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इस सूची में सबसे नीचे रहीं। उन्हें सिर्फ 1.09 फीसदी लोगों ने ही पसंद किया।
सनी लियोन ने रीयलिटी शो `बिग बॉस-5` से मनोरंजन दुनिया की मुख्यधारा में कदम रखा था। और उसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सनी ने वर्ष 2012 में बॉलीवुड में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की फिल्म जिस्म-2 से इंट्री की। सनी लियोन बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से मौजूदगी का ऐहसास करा दिया। उसके बाद उनकी अगली हिंदी फिल्म `रागिनी एमएमएस-2` है। उसके बाद देवांग ढोलकिया की फिल्म `टीना एंड लोलो` में मारधाड़ वाली भूमिका में हैं। सनी लियोन ने आइटम नंबर में भी सबको पछाड़ दिया, अपने पहले ही आइटम नंबर से वह सबके दिलों पर राज करती नजर आई। फिल्म `शूट एट वडाला` में आइटम सॉन्ग `लैला तेरी ले लेगी` जैसे ही रिलीज हुआ और पूरी तरह से लोगों के दिलों पर छा गया।
First Published: Tuesday, January 14, 2014, 13:03