अनुष्का की लिप सर्जरी के सवाल पर भड़के विराट कोहली!

अनुष्का की लिप सर्जरी के सवाल पर भड़के विराट कोहली!

अनुष्का की लिप सर्जरी के सवाल पर भड़के विराट कोहली!ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा की लिप सर्जरी की खबर उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। यहां तक की अनुष्का शर्मा के लिप सर्जरी को लेकर उठ रहे विवाद से क्रिकेटर विराट कोहली बेहद नाराज हैं। एक पत्रकार ने विराट से अनुष्का की लिप सर्जरी के बारे में सवाल पूछ लिया विराट इस सवाल से बेहद नाराज हो गए। विराट ने न्यूजीलैंड दौरे में अनुष्का के साथ उनकी फोटो खींचने और मीडिया में फैलाने पर भी नाराजगी जाहिर की।

सूत्रों के मुताबिक विराट कोहली का ऐसा मानना है कि यह अनुष्का का निजी मामला है और इस में दखलअंदाजी करने का हक किसी को नहीं। गौर हो कि पिछले दिनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अनुष्का का लुक काफी बदला-बदला नजर आ रहा था और तभी से उनके लिप सर्जरी की खबरें आ रही थीं। हालांकि अनुष्का ने खुद ट्विटर अकाउंट पर किसी भी तरह की सर्जरी से इनकार किया था।

गौर हो कि कुछ दिनों पर अनुष्का और विराट की न्यूजीलेंड ट्रिप की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। तस्वीरें को लेकर मीडिया में इनके रिलेशन को लेकर कई अटकले लगाई गई थी। अनुष्का और विराट की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। हालांकि लिप सर्जरी कराने की खबरों को अनुष्का शर्मा ने महज अफवाह बताया था।

First Published: Tuesday, February 18, 2014, 12:21

comments powered by Disqus