Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 12:11
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार किस तरह से गर्म होता है, इसका ताजा-तरीन उदाहरण रैपर हनी सिंह की मौत की खबर है। सोशल मीडिया में सोमवार को अफवाह उड़ी की रैपर हनी सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस अफवाह से हनी सिंह के प्रशंसकों को काफी दुख पहुंचा। वहीं, हनी सिंह की टीम के एक सदस्य को सफाई देनी पड़ी कि हनी सिंह को कुछ नहीं हुआ है और वह सही-सलामत हैं।
ज्ञात हो कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर सोमवार को एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हुई, जिसमें हनी सिंह जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति को अस्पताल में में बेहोश दिखाया गया। इस तस्वीर के साथ खबर दी गई कि हनी सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि यह खबर पूरी तरह फर्जी है। सच्चाई यह है कि हनी सिंह पूरी तरह सुरक्षित है। जो तस्वीर वायरल हुई, वह दरअसल हनी सिंह के गाने `ब्रिक मी बैक` से ली गई है।
सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह के शिकार होने वाले हनी सिंह अकेले सेलेब्रिटीज नहीं हैं। आशा पारेख, लता मंगेशकर, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन भी अफवाहों के शिकार बन चुके हैं।
First Published: Tuesday, June 3, 2014, 12:11