लोकसभा चुनाव :`आप` का 10 जनवरी से राष्ट्रव्यापी अभियान, नारा `मैं भी आम आदमी`

लोकसभा चुनाव :`आप` का 10 जनवरी से राष्ट्रव्यापी अभियान, नारा `मैं भी आम आदमी`

लोकसभा चुनाव :`आप` का 10 जनवरी से राष्ट्रव्यापी अभियान, नारा `मैं भी आम आदमी`ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी सफलता का झंडे गाड़ चुकी आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने अभियान की घोषणा की है। पार्टी अपनी इस सफलता को आम चुनावों में भी दोहराना चाहती है। `आप` 10 जनवरी से देश भर में राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का नाम `मैं भी आम आदमी` दिया गया है। इस अभियान का नेतृत्व `आप` नेता गोपाल राय करेंगे।

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए `आप` नेता योगेंद्र यादव ने कहा, `लोकसभा चुनावों को देखते हुए `आप` पार्टी देश भर में 10 जनवरी से राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का नाम `मैं भी आम आदमी` दिया गया है। साथ ही देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।` यादव ने कहा कि देश भर के लोग `आप` पार्टी से जुड़ना चाहते हैं।

यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव की उम्मीदवारी के लिए लोग `आप` की वेबसाइट पर 15 जनवरी तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। देश भर से कोई भी व्यक्ति लोकसभा उम्मीदवारी के लिए आवेदन भेज सकता है। उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार से किया जाएगा, उस प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। प्रक्रिया से गुजरने के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। योगेंद्र ने कहा कि `आप` पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए मार्च में अपना घोषणापत्र जारी कर देगी।

योगेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने हैं लेकिन खबरें है कि विस चुनाव समय से पहले या लोकसभा चुनाव के साथ कराए जा सकते हैं, ऐसे में पार्टी लोकसभा की सभी 10 सीटों और विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

First Published: Sunday, January 5, 2014, 13:47

comments powered by Disqus