एंटनी ने विक्रमादित्य की घटना पर मांगा जवाब

एंटनी ने विक्रमादित्य की घटना पर मांगा जवाब

एंटनी ने विक्रमादित्य की घटना पर मांगा जवाब नई दिल्ली : रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को नौसेना से कहा कि वह युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य के रूस से भारत लाए जाने के दौरान इसमें खराबी आने की खबरों के बारे में स्पष्ट तस्वीर मुहैया कराए।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने आज एंटनी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और समझा जा रहा है कि उन्होंने इस मुददे पर स्पष्टीकरण दिया। पता चला है कि नौसेना प्रमुख ने मंत्री को बताया कि 12,000 करोड़ रूपये के पोत के भारत आते समय उसमें कोई बड़ी खराबी नहीं आई थी।

खबरों के अनुसार 42 दिनों के सफर के दौरान पोत के एक ब्वायलर में खराबी आई थी। साल 2011 में रूस के समुद्री क्षेत्र में इस पोत के परीक्षण के दौरान भी इसके ब्वॉयलर में खराबी आई थी। इस वजह से इसको भारत के सुपुर्द किए जाने में एक साल से अधिक समय का विलंब हुआ।

First Published: Monday, February 10, 2014, 20:51

comments powered by Disqus